
डॉ. मोहन यादव ने इंदौर स्थित ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित ‘ग्लोबल काबुली चना कॉन्क्लेव 2026’ के उद्घाटन समारोह में भाग लेकर कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश कृषि और दलहन-तिलहन उत्पादन में तेजी से आगे बढ़ रहा है और देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण (Food Processing) को बढ़ावा देने के लिए सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने निवेशकों से आह्वान किया कि वे खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना में निवेश करें। राज्य सरकार हर संभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मध्यप्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को उद्योग का दर्जा दिया जाएगा, जिससे निवेश और रोजगार दोनों को बढ़ावा मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य मध्यप्रदेश को कृषि आधारित उद्योगों और खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाना है। सरकार किसान, उद्योग और व्यापार को साथ लेकर विकास का नया मॉडल तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र में खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना को प्रोत्साहित किया जाएगा और शासन की ओर से पूर्ण सहयोग दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि चना भारतीय भोजन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और विशेष रूप से शाकाहारी समाज के लिए यह पोषण का प्रमुख स्रोत है। भारत विश्व में दाल उत्पादन और उपभोग दोनों में अग्रणी है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के हित संरक्षण और कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं तथा वैश्विक मंचों पर भी किसानों का पक्ष मजबूती से रखा जा रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों और कृषि आधारित उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए 5 वर्ष का रोडमैप तैयार किया है। उद्योग स्थापना के नियमों को सरल बनाया गया है। भूमि, बिजली, पानी और करों में रियायत दी जा रही है। श्रम आधारित उद्योगों के लिए प्रति श्रमिक 5 हजार रुपये प्रतिमाह तक सहायता देने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्षों में राज्य के बजट को दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे कृषि, उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में व्यापक विकास सुनिश्चित किया जा सके।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।