
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सागर जिले के गढ़ाकोटा में ‘सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना’ के तहत 32 लाख से अधिक हितग्राहियों के खातों में ₹196.72 करोड़ की राशि ट्रांसफर की। इस अवसर पर उन्होंने सांदीपनि विद्यालय के नए भवन का लोकार्पण किया और सांस्कृतिक ‘रहस मेले’ का शुभारंभ भी किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सागर जिले के रहली क्षेत्र का रहस मेला ऐतिहासिक और गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है, जिसका 217 साल पुराना इतिहास है। उन्होंने बुंदेलखंड की वीर भूमि का उल्लेख करते हुए कहा कि यह आल्हा-ऊदल जैसे वीरों की धरती है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि रहली क्षेत्र में कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए फूड पार्क स्थापित किया जाएगा, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘किसान कल्याण वर्ष’ के तहत कृषि आधारित व्यापार गतिविधियों को बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि किसानों की आय बढ़े और उनके जीवन में समृद्धि आए। राज्य सरकार पशुपालन और दूध उत्पादन को प्राथमिकता दे रही है। बजट 2026-27 में नई ‘यशोदा योजना’ शुरू की गई है। इसके तहत अब सरकारी स्कूलों में 8वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को टेट्रा पैक दूध नि:शुल्क दिया जाएगा। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि लाड़ली बहनों को हर महीने ₹1500 की आर्थिक सहायता दी जा रही है। सरकार लघु और कुटीर उद्योगों को भी बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने रहली विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। खेजरा-शाहपुर-मोकलपुर फ्लाईओवर के निर्माण को मंजूरी दी गई। रहली और गढ़ाकोटा कृषि उपज मंडी के उन्नयन के लिए 5-5 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। शाहपुर उपमंडी के विकास के लिए 1 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की गई है। इससे किसानों को अपनी उपज का बेहतर दाम और आधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके अलावा रहली रमखरिया, सिमरिया नायक बहेरिया मढ़ी (लगभग 22 किलोमीटर) मार्ग के उन्नयन और चौड़ीकरण की भी घोषणा की गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रहली क्षेत्र के विद्यार्थियों को भव्य सांदीपनि विद्यालय की सौगात मिली है। बच्चों को गणवेश, किताबें और साइकिलें नि:शुल्क दी जा रही हैं। स्कूल टॉपर छात्रों को स्कूटी भी दी जाती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सांदीपनि विद्यालय अब निजी स्कूलों से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।