Project Cheetah News: ‘चीता स्टेट’ बना मध्यप्रदेश, कूनो नेशनल पार्क में बोत्सवाना से आए 9 चीते छोड़े गए

Published : Mar 01, 2026, 09:59 AM IST
Project Cheetah News mp kuno national park 9 cheetah from Botswana

सार

मध्यप्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में बोत्सवाना से लाए गए 9 चीतों को छोड़ा गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे ‘प्रोजेक्ट चीता’ की बड़ी सफलता बताया और कहा कि इससे प्रदेश को ‘चीता स्टेट’ के रूप में वैश्विक पहचान मिल रही है।

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि बोत्सवाना से लाए गए 9 चीते (6 मादा और 3 नर) शनिवार को श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में सफलतापूर्वक छोड़े गए। उन्होंने कहा कि वे स्वयं इस ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण के साक्षी बनना चाहते थे, लेकिन प्रदेश के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी प्रतिबद्धताओं के कारण नई दिल्ली में होने से कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके।

‘प्रोजेक्ट चीता’ से मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की पहचान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शुरू किया गया ‘प्रोजेक्ट चीता’ मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ के रूप में वैश्विक पहचान दिला रहा है। उन्होंने केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव का आभार व्यक्त किया, जिनकी उपस्थिति में चीतों को सफलतापूर्वक कूनो में छोड़ा गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल न केवल राज्य बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है।

वन्य जीव संरक्षण की दिशा में बड़ी उपलब्धि

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बोत्सवाना से चीतों का आगमन और उन्हें कूनो नेशनल पार्क में बसाना वन्य जीव संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए प्रदेशवासियों और इस मिशन से जुड़ी पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि ‘प्रोजेक्ट चीता’ भविष्य में जैव विविधता संरक्षण को और मजबूत करेगा।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

MP News: अमित शाह से मिले CM मोहन यादव, गैस कांड स्मारक, किसान कल्याण वर्ष और नक्सल मुक्त MP पर चर्चा
Ayatollah Khamenei: कैसे एक साधारण धार्मिक परिवार का बेटा बन गया ईरान का सुप्रीम लीडर? 10 दुर्लभ तस्वीरें