'70 साल के बुजुर्ग ने 3 महिलाओं को मार डाला, विट्ठल भगवान के भक्तों के लिए वो काल बनकर आया

Published : Jul 13, 2026, 12:14 PM IST
maharashtra pune wari yatra truck accident

सार

Pune Wari Yatra accident : पुणे में आषाढ़ी वारी के दौरान एक भयानक हादसा हो गया। 70 साल के एक बुजुर्ग ने  पैदल चल रही महिला तीर्थयात्रियों के एक समूह को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई।

पुणे (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र के पुणे में आषाढ़ी वारी में शामिल तीर्थयात्रियों के लिए सोमवार का दिन मातम लेकर आया। पैदल यात्रा कर रहे तीर्थयात्रियों के एक समूह को एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें तीन महिला तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विट्ठल भक्तों की पदयात्रा में दर्दनाक हादसा

  • पुणे ग्रामीण पुलिस के मुताबिक, यह हादसा सासवड-जेजुरी रोड पर बेलसर टोल नाका से करीब 500 मीटर आगे, होटल शिपदीप लॉजिंग के पास हुआ।
  • पुलिस ने बताया कि जिस ट्रक से यह हादसा हुआ, वह नांदेड़ जिले की एक 'डिंडी' (तीर्थयात्रियों का समूह) का था.। इस ट्रक ने सांगली जिले की 'डिंडी' की सात महिला वारकरियों (भगवान विट्ठल के भक्त) को टक्कर मार दी। 

 70 साल का बुजुर्ग ने 3 महिलाओं को मार डाला?

  • इस हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गईं. घायलों को इलाज के लिए जेजुरी के एक अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है।
  • पुलिस ने बताया कि ट्रक एक 70 वर्षीय व्यक्ति चला रहा था, जिसे हिरासत में ले लिया गया है. पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद हैं और कानूनी कार्रवाई की जा रही है. मामले की आगे की जांच जारी है।
  • पुणे पुलिस (ग्रामीण) ने एक बयान में कहा, "नांदेड़ जिले के लोहा के रंगनाथ महाराज पोखरबीसीकर की डिंडी से जुड़े एक ट्रक का, सांगली जिले के कसबे डिग्रज की डिंडी की सात महिला वारकरियों के साथ एक्सीडेंट हो गया। इस मामले में और जानकारी का इंतजार है।

क्या होती है 'वारी' तीर्थयात्रा?

बता दें कि 'वारी' महाराष्ट्र की सदियों पुरानी एक तीर्थयात्रा परंपरा है. यह वारकरी पंथ की एक मुख्य धार्मिक पहचान है. आषाढ़ी वारी 21 दिनों की एक पदयात्रा होती है, जिसमें महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों से भक्त भगवान विट्ठल के धाम पंढरपुर तक पैदल जाते हैं

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Hormuz Strait पर क्यों दावा ठोक रहा है ईरान? जानिए 39 KM चौड़े इस रास्ते का पूरा विवाद
तेलंगाना में ACP की पत्नी घर में फंदे पर लटकी मिलीं, बेडरूम में छिपा मौत का रहस्य