Mamata Banerjee: 'कोई संदिग्ध दिखे तो घेरकर पकड़ लो', कार्यकर्ताओं को दी बड़ी हिदायत

Published : May 04, 2026, 08:50 AM IST
Mamata Banerjee

सार

पश्चिम बंगाल में मतगणना से पहले, ममता बनर्जी ने बीजेपी पर हार के डर से गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने बिजली कटौती व VVPAT में हेरफेर की आशंका जताते हुए कार्यकर्ताओं को मतगणना के दौरान सतर्क रहने का निर्देश दिया है।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में आखिरी दौर तक सियासी घमासान और बयानबाजी जारी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने कार्यकर्ताओं को बेहद सावधान रहने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा है कि कई जगहों से जानबूझकर लोड शेडिंग (बिजली कटौती) और सीसीटीवी कैमरों के काम न करने जैसी बातें सामने आ रही हैं।

ममता ने निर्देश दिया है कि अगर कोई भी शख्स संदिग्ध हरकत करता दिखे, तो उसे घेरकर पकड़ लिया जाए। उन्होंने यह भी बताया कि नॉर्थ 24 परगना में सड़क किनारे वीवीपैट की पर्चियां मिली हैं।

ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में साफ कहा, "यह सब बीजेपी का खेल है। हार तय देख बीजेपी कुछ भी कर सकती है।" ज़्यादातर एग्जिट पोल में उलटफेर की भविष्यवाणी के बाद, पूरे देश की नजरें पश्चिम बंगाल पर टिकी हैं। आज राज्य की 294 में से 293 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती होगी और नतीजे सामने आएंगे। फाल्टा सीट पर दोबारा वोटिंग होगी। ममता ने अपने कार्यकर्ताओं को वोटों की गिनती के दौरान भी बेहद चौकन्ना रहने के निर्देश दिए हैं।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

बंगाल चुनाव 2026: सिर्फ 293 सीटों पर ही गिनती क्यों? एक सीट पर अटका खेल, क्यों रुकी गिनती?
चुनाव में Thalapathy Vijay के हार की अफवाह पर फैन ने की खुदकुशी की कोशिश, काटी गले की नस