CCTV से छिपकर सुनता था कर्मचारियों की बातें! कैफे मैनेजर की हरकत ने इंटरनेट पर मचा दिया बवाल

Published : Jun 26, 2026, 01:20 PM IST
CCTV से छिपकर सुनता था कर्मचारियों की बातें! कैफे मैनेजर की हरकत ने इंटरनेट पर मचा दिया बवाल

सार

इंग्लैंड के एक कैफे कर्मचारी ने मैनेजर पर CCTV ऑडियो से गुप्त निगरानी का आरोप लगाया है। इस वजह से काम का माहौल टॉक्सिक हो गया है और स्टाफ को लगता है कि उनकी जासूसी हो रही है। शिकायत करने पर उनकी शिफ्ट भी कम कर दी गईं।

आजकल ज़्यादातर ऑफिसों और दुकानों में CCTV कैमरे लगे होते हैं। लेकिन, हर वक्त निगरानी करने से कर्मचारियों की प्रोडक्टिविटी नहीं बढ़ती, बल्कि वे और परेशान और चिढ़ जाते हैं। ऐसा ही एक किस्सा अब सुर्खियों में है। इंग्लैंड के एक कैफे कर्मचारी ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उसने आरोप लगाया है कि उसका मैनेजर CCTV ऑडियो के जरिए स्टाफ की बातें छिपकर रिकॉर्ड करता है।

Reddit पर शेयर की गई इस पोस्ट में कर्मचारी ने पूछा है कि क्या कस्टमर्स के सामने इस तरह की निगरानी कानूनी और नैतिक रूप से सही है? उसने बताया कि वर्कप्लेस का माहौल बहुत टॉक्सिक यानी खराब हो गया है और शिफ्ट के दौरान उन्हें हमेशा ऐसा लगता है कि उन पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।

कर्मचारी का कहना है कि मैनेजर अक्सर उनकी बातें सुनता है और CCTV के जरिए उनके बर्ताव पर नजर रखता है। वह फुटेज देखने में ही काफी समय बिताता है और छोटी-छोटी बातों पर भी तुरंत टोकता है। पोस्ट में यह भी बताया गया है कि एक बार उसने और उसके एक साथी ने मैनेजमेंट के बारे में कुछ बात की थी, जिसे मैनेजर ने CCTV के जरिए सुन लिया। इसके बाद, उन दोनों की शिफ्ट कम कर दी गईं।

कर्मचारी ने लिखा, "उन्हें लगता है कि स्टाफ की आम बातचीत पर भी नजर रखी जा रही है। यह जगह कैफे कम और एक ऐसी जगह ज्यादा लगती है जहां लगातार जासूसी हो रही हो।"

युवक ने लिखा, "मैनेजर छिपकर हमारी बातें रिकॉर्ड करता है और फिर उन बातों पर गुस्सा होता है। सच कहूं तो मेरे मैनेजर की दिमागी हालत ठीक नहीं लगती। पहले ही दिन उसने मेरा फोन रखने को लेकर मुझ पर चिल्लाया था। उस दिन से ही वह हम पर पैनी नजर रख रहा है। मुझे बाद में पता चला कि कैफे में लगे CCTV में ऑडियो भी रिकॉर्ड होता है। हमें इस बारे में कभी बताया नहीं गया, न ही कोई नोटिस लगा है। ऐसा लगता है जैसे हम पर हर पल नजर रखी जा रही है।"

 

 

इस पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट्स किए हैं। लोगों ने सलाह दी है कि अगर वह सिर्फ मैनेजर है, तो कर्मचारी को कैफे के मालिक से शिकायत करनी चाहिए। कई यूजर्स ने इसे प्राइवेसी में दखलअंदाजी बताया और पूछा कि ऐसे माहौल में कोई शांति से काम कैसे कर सकता है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

₹1500 और 3500 नहीं अब ₹2500 और 5000...1 जुलाई से महंगा होगा पासपोर्ट बनवाना
भारत का नया चिप-वाला ई-पासपोर्ट क्या है? जिसमें दर्ज है आपका वो सच, जो कोई नहीं जानता!