वृंदावन नाव हादसे की तस्वीरें: 11 लाश मिल चुकीं, 12 घंटे से और बॉडी खोज रहे आर्मी-पुलिस के 250 जवान

Published : Apr 11, 2026, 05:14 PM IST

वृंदावन में यमुना नदी पर हुए नाव हादसे ने हड़कंप मचा दिया। श्रद्धालुओं से भरी नाव पांटून पुल से टकराकर पलट गई, जिसमें 25–30 लोग सवार थे। अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। कई लापता लोगों की तलाश के लिए आर्मी, पुलिस, NDRF रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।

PREV
16

वृंदावन की यमुना से निकलीं 11 लाशें

उत्तर प्रदेश में मथुरा के वृंदावन में शुक्रवार को जो भयानक नाव हादसा हुआ उसने हर किसी को झकझोर दिया। कृष्ण की नगरी में हादसे को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। कैसे यमुना में नाव पलट गई और दर्जनों लोग डूब गए। जानकारी के मुताबिक, अब तक 11 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। वहीं रेस्क्यू टीम ने 22 लोगों को सुरक्षित बचा लिया है। लेकिन 4 लोग अभी तक लापता हैं। जिनकी तलाश के लिए पिछले 15 घंटे से आर्मी-पुलिस समेत 250 की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई है।

26

श्री बांके बिहार मंदिर के पास हुआ हादसा

दरअसल, यह भीषण हादसा शुक्रवार दोपहर तीन बजे से चार के बीच श्री बांके बिहार मंदिर से करीब ढाई किमी की दूरी पर हुआ। डीआईजी आगरा शैलेश पांडे ने बताया कि नाव में करीब 25 से 30 लोग सवार थे। लेकिन अचानक से नाव पांटून पुल से टकरा हयी और यह दुर्घटना हुई।

36

वृंदावन में इसलिए हुआ यह भयानक हादसा

पुलिस की शुरूआती जांच में पता चला है कि वोट चालक ने किसी भी श्रद्धालु को लाइफ जैकेट नहीं दी थी। अगर उन्होंने जैकेट पहनी होती तो शायद यह हादसा इतना भयानक नहीं होता। पुलिस ने आरोपी नाविक पप्पू निषाद को हिरासत में लिया है। नाव उसकी खुद की थी। उसने श्रद्धालुओं को जुगल घाट से बैठाया था। हादसे के बाद फरार हो गया था।

46

आर्मी-पुलिस और NDRF की टीमें तैनात

बता दें कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ, आर्मी-पुलिस स्थानीय गोताखोर समेत मेडीकल टीम मौके पर तैनात हैं। वह यमुना नदी में कड़ी धूप में लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं। जल्द ही बाकी लोगों को सुरक्षित बचा लिया जाएगा।

56

पंजाब के लुधियाना रहने थे श्रद्धालु

मथुरा और वृंदावन पुलिस के मुताबिक हादसे के शिकार हुए श्रद्धालु पंजाब के लुधियाना रहने वाले बताए जाते हैं, जो वृदावंन में दर्शन-पूजन के लिए आए थे। नाविक ने इन श्रद्धालुओं को जुगल घाट से बैठाया था।

66

कीचड़ और रेत में भी शव दबे हो सकते हैं

मौके पर भारी भीड़ भी जुटी हुई है। वहीं जिन लोगों की लाशें मिली हैं उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बता दें कि यमुना का बहाव तेज है, इसलिए लोग बहकर दूर जा सकते हैं। वहीं नदी में कीचड़ और रेत में भी शव दबे हो सकते हैं। 24 घंटे बाद शव फूलकर ऊपर आ सकते हैं।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories