मेरठ में सनसनी का VIDEO: पत्नी के BF का मर्डर करने वाले किलर और पुलिस के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा

Published : Feb 26, 2026, 05:31 PM ISTUpdated : Feb 26, 2026, 05:36 PM IST

Meerut Murder Case : उत्तर प्रदेश के मेरठ में गुरुवार को पुलिस ने पत्नी के प्रेमी की हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन अरेस्ट होने से पहले आरोपी ने जो फिल्मी ड्रामा किया उसका वीडियो वायरल हो रहा है।

PREV
15

बीवी के आशिक को सरेआम मारी गोली

बुधवार को मेरठ में प्रदीप नाम के शख्स ने अपनी बीवी के प्रेमी के बारे में जानकारी लगते ही उसे सरेआम गोलियां मारकर मौत के धाट उतार दिया था। आज पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। लेकिन आरोपी ने गिरफ्तारी के वक्त जो हाई वोल्टेज ड्रामा किया उसे देखकर एक बार तो पुलिस भी बोलती बंद हो गई।

25

40 मिनट तक पुलिस को छकाता रहा प्रदीप

बता दें कि जैसे ही पुलिस प्रदीप को पकड़ने के लिए पहुंची तो आरोपी ने सबसे पहले तो पुलिस के ऊपर भी तमंचा तान दिया। इतना ही नहीं पुलिस उसे समझाती रही, लेकिन वह ड्रामे करने से बाज नहीं आया, कभी पानी पीता रहा तो कभी बीड़ी जलाकर पीता रहा। काफी देर तक उसने पुलिस को छकाया। यानि यह पूरा ड्रामा करीब 40 मिनट तक चलता रहा।

https://x.com/hindipatrakar

35

पुलिस को भी गोली मारने का दिया चैलेंज

पुलिस ने जब आरोपी के पास जाने की कोशिश की तो आरोपी चेतावनी देते हुए बोला-अगर पास आए तो गोली चलाकर मार डालूंगा। पुलिसकर्मी उसे काफी देर तक समझाते रहे, और उसको यकीन दिलाया कि वह उस पर कोई केस नहीं करेंगे,वो तो सिर्फ उससे बात करने के लिए आए हुए हैं। फिर कहीं जाकर आरोपी सरेंडर करने के लिए राजी हुआ।

45

बीवी के आशिक का गोली से उड़ा दिया भेजा

बता दें कि प्रदीप ने बुधवार दोपहर को मेरठ के रामराज कस्बे में अपनी पत्नी के प्रेमी की बीच बाजार में कनपटी पर गोली चलकार हत्या कर दी थी। आरोपी ने एकदम फिल्मीं अंदाज में गोली मारने सेप हले सरेआम चुनौती दी और फिर दूसरी गोली मारकर युवक का भेजा उड़ा दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने सोशल मीडिया पर एक 4 मिनट का वीडियो जारी किया और कत्ल करने की जिम्मेदारी भी ली। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो गया।

55

जानिए पत्नी की प्रेम कहानी

बता दें कि आरोपी प्रॅदीप और पूनम की दो बेटियां हैं। लेकिन पूनम को सुनील गाबा से प्यार हो गया और वह डेढ़ साल पहले परिवार-पति को छोड़कर गाबा के साथ भाग गई। इसी बात से नाराज होकर प्रदीप ने गाबा 3 तमंचों से गाबा को सरे बाजार 3 गोलियां मारी फिर अपना वीडियो बनाया। उसने वीडियो के जरिए बीबी को भी मारने का ऐलान किया है। साथ ही कहा जिस किसी की पत्नी धोखा देती है तो वह उसको बताए वो उसका बदला लेगा।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories