Melania Trump News: मेलानिया ट्रंप ने कैसे कराया रूस-यूक्रेन के बीच समझौता? जानें क्या है पूरा मामला

Published : Oct 24, 2026, 08:29 AM IST
Russia Ukraine Ceasefire

सार

Russian oil tanker US: अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप की मध्यस्थता से रूस और यूक्रेन के बीच ओलेशकी शहर में सीजफायर पर सहमति बन गई है। वहीं, यूक्रेन के विरोध के बावजूद ट्रंप-पुतिन डील के तहत रूस से एक डीजल टैंकर अमेरिका के लिए निकल चुका है।

Russia Ukraine samjhauta: अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एक अहम समझौता कराया है। व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को बताया कि मेलानिया की मध्यस्थता से रूस के कब्जे वाले यूक्रेनी शहर ओलेशकी में स्थानीय सीजफायर लागू हो गया है। इसका मकसद वहां फंसे नागरिकों को सुरक्षित निकालना और उन तक मानवीय मदद पहुंचाना है।

यह सीजफायर 29 अक्टूबर से लागू होगा। मेलानिया ने खुद इस मामले में पहल की थी। उन्होंने रूस और यूक्रेन के नेताओं से सीधे बात करके इस समझौते की शर्तें तय कीं। दरअसल, ओलेशकी में पिछले कई महीनों से खाने-पीने की चीजों और दवाओं की भारी कमी है। ऐसे में यह सीजफायर वहां के परेशान लोगों के लिए एक बड़ी राहत साबित होगा।

अमेरिका के लिए निकला रूसी टैंकर

दूसरी तरफ, यूक्रेन की कड़ी आपत्तियों के बावजूद रूस से डीजल लेकर पहला टैंकर अमेरिका के लिए रवाना हो गया है। शुक्रवार को क्रेमलिन ने इसकी पुष्टि की। यह सप्लाई अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हुए नए आयात समझौते का हिस्सा है।

जॉर्डन के चर्च में फायरिंग, 7 की मौत

यरुशलम: जॉर्डन के कराक प्रांत के हमौद गांव में एक ग्रीक चर्च पर बंदूकधारियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में 7 लोगों की मौत हो गई और 28 लोग घायल हो गए। इनमें से कुछ की हालत बेहद गंभीर है।

चर्च में एक मृतक की याद में प्रार्थना सभा चल रही थी, तभी दो हमलावरों ने अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दीं। सुरक्षा बल फिलहाल आरोपियों की तलाश कर रहे हैं और मामले की जांच जारी है।

हमौद गांव मुख्य रूप से अल्पसंख्यक ईसाइयों का इलाका है, जो जॉर्डन की राजधानी अम्मान से करीब 180 किलोमीटर दूर है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Chhath Mahaparv: छठ के पहले दिन बदहाल घाट, बिहार की सम्राट सरकार को कोस रहे लोग। Bhagalpur News
Chhath Puja 2026: छठ महापर्व की शुरुआत के साथ बिहार में बढ़ी रौनक, घाटों पर कैसी हैं तैयारियां?