
पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध ने पूरी दुनिया की ऊर्जा सप्लाई पर दबाव बढ़ा दिया है। ऐसे में भारत में भी पेट्रोल, डीजल और गैस को लेकर लोगों के मन में सवाल उठने लगे हैं। कई जगहों पर अफवाहों के कारण पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें तक देखी गईं।
लेकिन सरकार का कहना है कि घबराने की जरूरत नहीं है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के मुताबिक देश में कच्चे तेल, एलपीजी और अन्य ईंधन की पर्याप्त व्यवस्था की गई है और आने वाले महीनों के लिए भी आपूर्ति सुरक्षित है।
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने अंतर मंत्रालयी प्रेसवार्ता में बताया कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल, एलपीजी और एलएनजी की वैश्विक सप्लाई प्रभावित हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें भी तेजी से बढ़ी हैं। भारतीय कच्चे तेल की टोकरी की कीमत करीब 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 100 डॉलर से ज्यादा हो चुकी है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत सरकार ने स्थिति को संभालने के लिए कई स्तरों पर रणनीतिक फैसले लिए हैं।
यह भी पढ़ें: 'लाईन में लगते-लगते भारत को लोग बरबाद हो गए' LPG Crisis पर Pappu Yadav का तंज
पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार भारत के पास कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार मौजूद है।
सरकार ने बताया कि
इसका मतलब है कि आम लोगों को फिलहाल पेट्रोल, डीजल या गैस की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
सरकार ने घरेलू उत्पादन बढ़ाने पर भी जोर दिया है। पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार देश में एलपीजी उत्पादन में लगभग 40 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। भारत की एलपीजी सप्लाई का बड़ा हिस्सा आयात से आता है और इसका करीब 90 प्रतिशत हिस्सा होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते भारत पहुंचता है। युद्ध के कारण इस रूट पर खतरे को देखते हुए सरकार ने पहले घरेलू जरूरतों को प्राथमिकता देने का फैसला किया।
स्थिति को देखते हुए शुरुआत में व्यावसायिक एलपीजी सप्लाई को रोक दिया गया था। बाद में धीरे-धीरे इसे बहाल किया गया। सरकार ने चरणबद्ध तरीके से सप्लाई शुरू की:
मंत्रालय के अनुसार 14 मार्च से अब तक लगभग 30,000 टन व्यावसायिक एलपीजी की सप्लाई की जा चुकी है।
सरकार ने संकट के समय कुछ खास वर्गों को प्राथमिकता देने का फैसला किया।
इसके तहत
सरकार ने करीब 30,000 छोटे पांच किलो के गैस सिलेंडर प्रवासी मजदूरों में वितरित किए ताकि उन्हें खाना बनाने में परेशानी न हो।
पिछले कुछ दिनों में देश के कुछ शहरों में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखी गईं। मंत्रालय के अनुसार इसकी वजह असली कमी नहीं बल्कि अफवाहें और घबराहट थीं। कई लोगों ने यह सोचकर ज्यादा पेट्रोल भरवा लिया कि आने वाले दिनों में सप्लाई रुक सकती है। सरकार ने साफ कहा है कि देश में पेट्रोल, डीजल और गैस की कोई कमी नहीं है।
वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने के बावजूद भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। सरकार का कहना है कि कई पड़ोसी देशों में जहां ईंधन की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं, वहीं भारत में आम उपभोक्ताओं पर इसका सीधा बोझ नहीं डाला गया है।
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर पश्चिम एशिया में युद्ध लंबा चलता है तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव बना रह सकता है। हालांकि फिलहाल सरकार का दावा है कि भारत ने ऊर्जा सुरक्षा के लिए पर्याप्त तैयारी कर ली है और देश में ईंधन की आपूर्ति सामान्य बनी रहेगी।
यह भी पढ़ें: अंदर से ऐसा दिखता है Noida International Airport, 7 तस्वीरें देख आप भी रह जाएंगे हैरान!
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।