ट्रेन में कुरकुरे दिलाने के बहाने मासूम को ले भागा संदिग्ध, CCTV में कैद हुई तस्वीर

Published : Sep 11, 2026, 01:41 PM IST
Mirzapur News Suspect Takes 9 Year Old Girl on Pretext of Buying Kurkure CCTV Footage Helps GRP Probe

सार

मिर्जापुर से ट्रेन में सफर कर रही नौ वर्षीय बच्ची को प्रयागराज स्टेशन पर कुरकुरे दिलाने के बहाने संदिग्ध ले गया। CCTV फुटेज के आधार पर जीआरपी ने तलाश तेज की।

मीरजापुर में ट्रेन के सफर के दौरान एक परिवार का भरोसा उस वक्त टूट गया, जब एक अजनबी व्यक्ति नौ वर्षीय बच्ची को कुरकुरे दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया और फिर वापस नहीं लौटा। प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर हुई इस घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्टेशन के CCTV फुटेज में बच्ची को संदिग्ध के साथ जाते हुए देखा गया है।

ट्रेन में हुई थी अजनबी से मुलाकात

मामला 8 सितंबर 2026 का बताया जा रहा है। मड़िहान थाना क्षेत्र की रहने वाली आशा देवी अपनी नौ वर्षीय बेटी और मुंह बोले भाई अनुज के साथ दिल्ली जाने के लिए निकली थीं। मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर उनकी मुलाकात एक ऐसे व्यक्ति से हुई, जिसने खुद को दिल्ली जाने वाला बताया। बातचीत के बाद वह भी उनके साथ ट्रेन में सवार हो गया और टिकट लिया।

यह भी पढ़ें: हॉस्टल बाथरूम में छिपा था मोबाइल, कैमरा था ON… छात्रा की नजर पड़ी तो खुल गया पूरा राज!

कुरकुरे दिलाने के बहाने बच्ची को ले गया

शाम करीब छह बजे ट्रेन प्रयागराज के लिए रवाना हुई। सफर के दौरान अजनबी परिवार से घुल-मिल गया। प्रयागराज स्टेशन पहुंचने के बाद करीब साढ़े सात बजे उसने बच्ची से कुरकुरे दिलाने की बात कही और उसे अपने साथ ले गया। मां को लगा कि वह कुछ ही देर में वापस लौट आएगा, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी दोनों वापस नहीं आए। परिजनों ने प्लेटफॉर्म और आसपास के हिस्सों में बच्ची को तलाशा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद जीआरपी प्रयागराज में शिकायत दर्ज कराई गई।

CCTV फुटेज से पुलिस को मिला अहम सुराग

मां की तहरीर पर जीआरपी ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। स्टेशन और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई। पुलिस के मुताबिक फुटेज में संदिग्ध बच्ची को साथ ले जाते दिखाई दिया है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसकी तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस का प्राथमिक प्रयास बच्ची को सकुशल बरामद करना और संदिग्ध तक पहुंचना है। फिलहाल गिरफ्तारी की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें: गोद में बैठाकर ‘गुरुजी’ कर रहे थे किस! छात्रा के साथ वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Putin का ‘Flying Kremlin’ तो Modi का Air India One, BRICS नेताओं के VVIP विमानों की पूरी कहानी
Delhi Rare Medical Case: बांझपन की जांच में युवक के शरीर में मिला गर्भाशय, डॉक्टर हैरान