बाप रे बाप! नीतीश कुमार के लिए इतनी बड़ी कुर्बानी? ये क्या बोल गए बाहुबली अनंत सिंह

Published : Mar 16, 2026, 04:20 PM IST

Bihar Rajya Sabha Polls मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत कुमार सिंह जेल से बाहर आकर बिहार के राज्यसभा चुनाव के लिए वोट डाला। इस दौरान उन्होंने राजनीति से सन्यांस लेने का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा-जब नीतीश कुमार नहीं तो मैं भी नहीं…

PREV
15

अनंत सिंह ने लिया राजनीति से सन्यांस

बिहार में राज्यसभा चुनाव में वोट डालन के लिए जेल से आए बाहुबली अनंत कुमार सिंह ने आज बड़ा ऐलान कर दिया। उन्होंने चुनावी राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। वहीं जब मीडिया वालों ने नीतीश के बाद बिहार का सीएम कौन होगा, तो उन्होंने कहा-यह तो नीतीश जी ही बताएंगे।

25

‘’नीतीश कुमार नहीं तो मैं भी नहीं''

दरअसल, अनंत कुमार सिंह ने कहा- अगर बिहार में नीतीश जी नहीं तो मैं भी नहीं, नीतीश नहीं रहेंगे तो मैं चुनाव लड़कर क्या करूंगा। बाकी नीतीश जी मेरे लिए जो फैसला करेंगे, मैं उसका पालन करूंगा।

35

बेटे को नेता बनाना चाहते हैं अनंत सिंह

अनंत कुमार सिंह ने कहा-मेरी जगह मेरा बेटा बिहार में राजनीति करेगा और वही चुनाव लड़ेगा। इसके बाद जब पत्रकारों ने उनसे पूछ लिया कि निशांत और तेजस्वी में से आपको कौन अच्छा लगता है। इस सवाल के जवाब को उन्होंने हंसी में टाल दिया। हालांकि उन्होंने इतना कहा कि निशांत सीएम बनते हैं तो वह उसे स्वीकार करेंगे।

45

1 महीने में जेल से बाहर आए हैं  अनंत सिंह

अनंत सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा- वह 1 महीने में जेल से बाहर आ जाएंगे, साथ ही बोले-जो असली अपराधी होगा वह अंदर जाएगा। बता दें कि अनंत सिंह दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में जेल में बंद हैं। उन पर आरोप है कि बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान उनके समर्थकों ने उनकी मौजूदगी दुलारचंद की हत्या की है।

55

मोकामा सीट से जेडीयू विधायक हैं अनंत सिंह

बता दें कि अनंत सिंह बिहार में मोकामा सीट से जेडीयू विधायक बने हैं। वह जेल में अदंर रहकर विधानसभा का चुनाव जीते हैं। वह बिहार के सबसे बड़े बाहुबली नेता हैं, जिन पर कई हथियार रखने का आरोप लग चुका है। साथ ही वो 100 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories