MP में बेरोजगारी बाय-बाय! मोहन सरकार ने खोल दिया खजाना, इन विभागों में होगी बंपर भर्ती

Published : Feb 18, 2026, 02:06 PM IST

Madhya Pradesh Budget 2026 : मध्य प्रदेश विधानसभा में 18 फरवरी बुधवार को बजट-2026 पेश किया है, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कई बड़े ऐलान किए हैं। पुलिस विभाग में 22500, आंगनबाड़ी में 19000 भर्तियां तो इतने हजार शिक्षकों के पद भरे जाएंगे।

PREV
14

मध्य प्रदेश बजट 2026 इस बार 4.38 लाख करोड़ का

MP Budget 2026 में मोहन यादव सरकार का बजट 2026 पेश हो गया। राज्य के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कई बड़े ऐलान किए। खासकर किसानों से लेकर युवा और महिलाओं को लेकर कई घोषणाएं की। वहीं युवाओं के लिए यह बजट खुश कर देने वाला है। क्योंकि पुलिस से लेकर शिक्षकों तक की बंपर भर्तियां करने का ऐलान किया गया है। बता दें कि मध्य प्रदेश बजट 2026 इस बार 4.38 लाख करोड़ से ज्यादा का है।

24

15,000 शिक्षक तो 22500 पुलिस के पद भरे जाएंगे

मध्य प्रदेश सरकार का बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा ने अपने इस बजट में पुलिस में विभाग में 22 हजार 500 पदों की भर्ती करने का ऐलान किया है। वहीं 15 हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।

34

आंगनबाड़ी में 19000 भर्ती होंगी

मध्य प्रदेश सरकार ने2026-27 के बजट में युवाओं और वेरोजगारों के लिए खजाना खोल दिया है। पुलिस और शिक्षकों के अलावा आंगनबाड़ी में 19000 भर्तियां निकाली जाएंगी।

44

1 अप्रैल से बेटी को मिलेगी पेंशन 

मध्य प्रदेश सरकार ने बजट में ऐलान किया है कि 1 अप्रैल 2026 से परिवार पेंशन के अंतर्गत तलाकशुदा पुत्री को भी परिवार पेंशन दी जाएगी। वहीं वित्त मंत्री ने कहा-पुलिसकर्मियों के लिए 11000 नए आवास बनाए गए हैं।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories