MP Budget 2026 : मोहन यादव के बजट से क्या खास उम्मीद कर रहे युवा-महिला और किसान
MP Budget 2026 : मध्य प्रदेश की मोहन सरकार आज बुधवार को विधानसभा में बजट पेश करेगी। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा पेश करेंगे। इस बार का बजट ₹4.65 लाख करोड़ का हो सकता है। अब देखना होगा कि इस बजट में महिलाओं-युवा और किसानों के लिए क्या खास रहेगा।

मध्य प्रदेश सरकार का इस बार का बजट होगा ऐतिहासिक
मीडिया में चर्चाएं हैं कि मध्य प्रदेश सरकार का इस बार ऐतिहासिक बजट पेश कर करने जा रही है। फाइनेंस मिनिस्टर जगदीश देवड़ा बजट के साथ साथ 3 साल का रोडमैप भी पेश करेंगे। जिसमें कई सारी योजनाओं का ऐलान कर सकते हैं। बजट में नगर निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। सरकार का फोकस महिला किसान और युवा ही रहेंगे।
एमपी के बजट में किसानों के लिए क्या रहेगा खास
किसान मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। करीब 60 प्रतिशत राज्य में लोग खेती करते हैं, तो जाहिर सी बात है कि किसानों को सरकार के इस बार के बजट से ज्यादा उम्मीदें होंगी। बताया जा रहा है कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए मोहन सरकार अलग से बड़े प्रावधान कर सकती है। खासकर कृषि यंत्रों में कुछ नई सब्सिडी का ऐलान हो। किसानों के लिए लोन के लिए कोई स्कीम, बीज और पशुपालान के लिए किसी बड़ी योजना की घोषणा। आधुनिक खेती को बढ़ावे देने के लिए कोई स्कीम, या फिर फसल बीमा के लिए राशि का ऐलान भी हो सकता है।
एमपी बजट में महिलाओं के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान
मध्य प्रदेश सरकार पहले से ही महिलाओं के लिए कई योजानाएं चला रही है। अब उम्मीद की जा रही है कि सरकार लाड़ली बहना योजना की सफलता के बाद महिलाओं के लिए कुछ नई स्वरोजगार योजनाओं की घोषणा कर सकती है। खाकसर बजट में महिला स्वयं सहायता समूहों को कम ब्याज पर लोन देना या फिर कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल, आने जाने के लिए अलग से वाहन और सुरक्षा को लेकर कोई बड़ा फैसला हो सकता है।
एमपी बजट में युवाओं के लिए क्या रहेगा?
सीएम मोहन यादव पहले ही कह चुके हैं कि यह बजट 'विकसित एमपी 2047' की बुनियाद रखेगा। जिसमें युवाओं के रोजगार के लिए सरकार के पास कोई रोडमैप होगा। युवाओं को सबसे बड़ी सरकार से उम्मीद है नौकरी की। पुलिस भर्ती से लेकर शिक्षा विभाग में भर्ती को लेकर भी कोई बड़ा ऐलान हो सकता है। औद्योगिक कॉरिडोर को लेकर भी ऐलान हो सकता है। जिससे युवाओं को निजी क्षेत्रों में नौकरी मिल सके। नए औद्योगिक एरिया का ऐलान भी हो सकता है। क्योंकि सरकार निवेश के उद्देशय से रीजनल बिजनेस समिट कर रही है।
मध्य प्रदेश सरकार का बजट में रहेगा यह लक्ष्य
मध्य प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि नई तकनीक, एआई, सोलर उर्जा, और बेहतर कनेक्टिविटी को लेकर काम करना है। तभी तो यह बजट 'विकसित एमपी 2047' की बुनियाद रखेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पहले ही कह चुके हैं कि राज्य की अर्थव्यवस्था को 2 ट्रिलियन डॉलर तक ले जाना उनकी प्राथमिकता है। यह बजट 'विकसित एमपी 2047' की बुनियाद रखेगा।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

