Elon Musk Questions Ambani Over Starlink India License: एलन मस्क ने Starlink को लाइसेंस न मिलने पर सवाल उठाते हुए पूछा क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? राहुल गांधी ने ‘दूसरे व्यक्ति’ को लेकर रहस्यमयी जवाब दिया।
भारत में Starlink की एंट्री को लेकर चल रही खींचतान अब सीधे एलन मस्क और राहुल गांधी के बीच सोशल मीडिया बातचीत तक पहुंच गई है। मस्क ने एक्स पर सवाल उठाया कि क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? इसके जवाब में राहुल गांधी ने ऐसा रहस्यमयी संदेश दिया, जिसने पूरे विवाद को नया मोड़ दे दिया।
मस्क ने पूछा- क्या अंबानी हैं भारत के असली बॉस?
मस्क ने एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए सवाल उठाया कि पांच साल तक जरूरी गाइडलाइन पूरी करने के बावजूद Starlink को भारत में लाइसेंस क्यों नहीं मिल रहा। उन्होंने दावा किया कि Starlink को 165 देशों में लाइसेंस हासिल है और पूछा कि क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं।
यह प्रतिक्रिया डॉ. अनिरुद्ध की उस पोस्ट पर आई, जिसमें सरकार पर कथित तौर पर क्रोनी कैपिटिलिज्म को बचाने का सवाल उठाया गया था। इससे पहले मस्क ने बिना नाम लिए कुछ ताकतवर कारोबारियों पर Starlink की भारतीय एंट्री रोकने का आरोप लगाया था।
यह भी पढ़ें: सर्दियों में स्कूटर से आते थे ऑफिस, खुश होकर महिला बॉस ने तोहफे में दे दी ₹43 लाख की कार!
राहुल बोले- 'उस दूसरे व्यक्ति के बारे में थोड़ा इंतजार करें'
मस्क के सवाल पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लिखा, “एलन, भारत में आपका स्वागत है। उस दूसरे व्यक्ति के बारे में जानने का थोड़ा इंतजार करें।” राहुल के इस जवाब के बाद मस्क ने धन्यवाद देते हुए इसे “बेहद चिंताजनक” बताया। राहुल के जवाब में ‘दूसरे व्यक्ति’ से उनका इशारा किसकी ओर था, यह उन्होंने स्पष्ट नहीं किया। इसी वजह से सोशल मीडिया पर इस प्रतिक्रिया को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।
सरकार का जवाब- नियम सभी कंपनियों के लिए बराबर
वहीं केंद्र सरकार ने Starlink के साथ भेदभाव के आरोपों को खारिज किया है। संचार राज्यमंत्री चंद्रशेखर पेम्मासानी के मुताबिक मामला गृह मंत्रालय के पास लंबित है और सुरक्षा मंजूरी किसी एक कंपनी से जुड़ा विषय नहीं है। सरकार का कहना है कि सैटेलाइट कम्युनिकेशन के नियम सभी कंपनियों पर समान रूप से लागू होते हैं। तीन कंपनियों के लाइसेंस रद्द किए गए हैं क्योंकि उन्होंने तय दिशानिर्देशों से जुड़ी जरूरतें पूरी नहीं की थीं। फिलहाल सुरक्षा स्तर पर जांच जारी है और अगला चरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुरू होगा।
यह भी पढ़ें: एक तीर से दो निशाने! गोमती की बाढ़ भी रुकेगी और लखनऊ को मिलेगी एक और शानदार 6-लेन सड़क
