Moradabad Horror: 'GYM मत जाओ' नहीं मानी पत्नी तो हैवान बना पति, हैरान कर देगा ये मामला

Published : Apr 23, 2026, 02:37 PM IST
Moradabad Horror Husband Kills Wife Over Gym Dispute Sits Beside Body for Hours

सार

Moradabad Murder Case: मुरादाबाद में जिम जाने को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी 7 घंटे तक शव के पास बैठा रहा और बाद में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। जानें पूरी घटना, पारिवारिक विवाद और पुलिस जांच से जुड़े अहम तथ्य।

Moradabad Crime News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां घरेलू विवाद ने एक महिला की जान ले ली। कटघर थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसे उसका जिम जाना पसंद नहीं था। इस घटना ने न सिर्फ इलाके को झकझोर दिया है, बल्कि घरेलू हिंसा की गंभीर हकीकत को भी सामने ला दिया है।

जिम से लौटते ही शुरू हुआ विवाद, बना मौत का कारण

कटघर कोतवाली के डबल फाटक इलाके में रहने वाले स्क्रैप कारोबारी शोभित गुप्ता और उनकी पत्नी पूनम गुप्ता की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी। शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य था, लेकिन समय के साथ रिश्ते में तनाव बढ़ने लगा। बताया जा रहा है कि पूनम का जिम जाना शोभित को नागवार गुजरता था। गुरुवार सुबह जब पूनम जिम से घर लौटीं, तो इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि आवेश में आकर शोभित ने शटर खोलने वाले लोहे के भारी हैंडल से पूनम के सिर पर वार कर दिया। चोट इतनी गंभीर थी कि पूनम की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: 100 रुपए लेकर लंदन के स्टोर में घुसी लड़की, जानें हाथ में क्या आया? वीडियो वायरल

हत्या के बाद 7 घंटे तक शव के पास बैठा रहा आरोपी

घटना के बाद आरोपी पति भागा नहीं, बल्कि करीब सात घंटे तक अपनी पत्नी के शव के पास ही बैठा रहा। इस दौरान उसने किसी को सूचना नहीं दी। दोपहर में जब उनकी मासूम बेटी स्कूल से लौटी और मां के बारे में पूछा, तो उसने उसे बहला-फुसलाकर दूसरे कमरे में भेज दिया। शाम करीब 4 बजे आरोपी ने खुद ही डायल 112 पर कॉल कर पत्नी के घायल होने की झूठी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब बेड पर शव देखा और हालात संदिग्ध पाए, तो तुरंत शोभित को हिरासत में ले लिया।

पहले से चल रहा था विवाद और प्रताड़ना का आरोप

मृतका के भाई गुड्डू ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि यह केवल जिम जाने का विवाद नहीं था, बल्कि पूनम को लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों के मुताबिक, पहले भी पूनम ने शिकायत की थी कि उसे कांच का पाउडर खिलाकर मारने की कोशिश की गई थी, जिससे उसकी जीभ और गाल कट गए थे। आरोप है कि इस साजिश में पति के साथ परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल थे। परिवार ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।

पुलिस जांच जारी, साक्ष्य जुटाए जा रहे

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है, ताकि सच्चाई सामने लाई जा सके।

 

 

यह भी पढ़ें: Shiv Ratan Agarwal Death: 8वीं पास शख्स ने बना दिया अरबों का ब्रांड, ऐसी है Bikaji की कहानी

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Delhi Crime: बायोमेट्रिक सेफ खोलने के लिए पूर्व नौकर ने IRS अफ़सर की बेटी के साथ की भयावह हरकत
Shiv Ratan Agarwal Death: 8वीं पास शख्स ने बना दिया अरबों का ब्रांड, ऐसी है Bikaji की कहानी