PM Modi Birthday : 17 सिंतबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। इस मौके पर कई राज्य जनता के लाभ कई बड़े ऐलान कर रहे हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक ऐसी बढ़ी घोषणा की है जिससे राज्य के 50 लाख से ज्यादा ग्रामीण को सीधा फायदा होगा।
भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 50 लाख से ज्यादा ग्रामीण जमीनों की मुफ्त रजिस्ट्री करेगी। सीएम डॉ.मोहन यादव ने बताया कि यह कदम 'सेवा-संकल्प' अभियान का हिस्सा है। पीएम मोदी के जन्मदिन पर शुरू होने वाला यह अभियान पूरे प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा।
50 लाख से ज्यादा ग्रामीणों की मुफ्त होगी रजिस्ट्री
मुख्यमंत्री ने कहा, "हमारे पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत हो रही है। मैं देश और प्रदेश की जनता को शुभकामनाएं देता हूं। उनके नेतृत्व में हुए शानदार कामों को याद करते हुए हम इस बड़े अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। कल उनके जन्मदिन पर देशभर में दीपोत्सव भी मनाया जाएगा। हमारे प्रदेश में भी, हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी कल इंदौर से इस अभियान से जुड़ेंगे।"
उन्होंने आगे कहा, "प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर हमने एक बड़ी पहल की योजना बनाई है। इसके तहत 50 लाख से ज्यादा ग्रामीण जमीनों की मुफ्त रजिस्ट्री करके लोगों को मालिकाना हक दिया जाएगा। इसका पूरा खर्च सरकार खुद उठाएगी। नितिन नवीन जी इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।"
पीएम के जन्मदिन पर उज्जैन में खास प्रोग्राम
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि कार्यक्रम के बाद बीजेपी चीफ उज्जैन जाएंगे। वहां वे क्षिप्रा नदी के किनारे होने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।
उन्होंने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, "बीजेपी चीफ बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार राज्य के दौरे पर आ रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ता उनके शानदार स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं। मध्य प्रदेश सरकार की ओर से, मैं भी नितिन नवीन जी को उनके दौरे से पहले शुभकामनाएं देता हूं। हम सभी उनके आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।" (एएनआई)
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।