प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार को क्यों दिया अल्टीमेटम, तस्वीरों में देखिए एक्शन

Published : Apr 18, 2026, 03:02 PM ISTUpdated : Apr 18, 2026, 05:07 PM IST

लोकसभा में शुक्रवार 17 अप्रैल को महिला आरक्षण से जुड़े संशोधन बिल पास नहीं हो सके। मोदी सरकार ने इसे काला दिन बताया तो वहीं विपक्ष ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया। इसी बीत कांग्रेस सांसद  प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। 

PREV
15
प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार को दिया अल्टीमेटम, तस्वीरों में देखिए एक्शन...

प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला

संसद के स्पेशल सेशन में केंद्र सरकार महिला आरक्षण से जुड़े संशोधन बिल को पास नहीं करा पाई। लोकसभा में बिल गिरने के बाद विपक्षी दलों ने इसे विपक्ष की एकता की ताकत बताया। इसके अगले दिन कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है।

25

बिजेपी ने इसे बताया काला दिन

मोदी सरकार ने महिला आरक्षण बिल गिरने को काला दिन बताया तो वहीं कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया है। प्रियंका गांधी ने कहा 2023 में जो महिला आरक्षण बिल सर्वसम्मति से पारित हुआ था, दम है तो उसको लागू करिए।

35

प्रियंका ने कहा-सरकार पुराना बिल लेकर आए

प्रियंका गांधी ने कहा-पुराना बिल लाते हैं तो हम सारे विपक्षी दल सरकार के साथ हैं। सोमवार को उस विधेयक को लेकर आइए हम उसे पास करवाएंगे। प्रियंका ने आगे कहा कि सरकार पुराना बिल नहीं लेकर आएगी। जिसे हम सबकी सहमति से पास किया था।

45

मैं लड़की हूं तो लड़ सकती हूं

प्रियंका गांधी ने कहा-हमारी पार्टी महिलाओं की विरोधी नहीं है। हम आने वाले चुनाव में 33 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देकर चुनाव लड़ाएंगे। मैं खुद लड़की हूं तो लड़ सकती हूं। मैं क्यों महिलाओं के विकास का विरोध करूंगी। लेकिन यह जो कर रही है वह सरकार की साजिश है। सिर्फ चुनावी हथियार है।

55

महिलाएं अब मूर्ख नहीं हैं…

प्रियंका गांधी आगे कहा, यह लोग महिलाओं का इस्तेमाल करके हमेशा सत्ता में बने रहने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने कहा-देश की महिलाएं मूर्ख नहीं हैं, वह सब देख रही हैं। इन लोगों को अब 2029 का डर सता रहा है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories