Mumbai Local Train: छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को पटरियों पर धकेला, फिर क्या हुआ?

Published : Nov 12, 2026, 11:49 AM IST
mumbai local train molestation woman pushed on tracks hand amputated news

सार

मुंबई लोकल ट्रेन में छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक व्यक्ति ने महिला को नैगांव स्टेशन पर पटरियों पर धकेल दिया। ट्रेन की चपेट में आने से उसका बायां हाथ काटना पड़ा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, परिवार ने हत्या के प्रयास की धारा जोड़ने की मांग की।

Mumbai Crime: बोरीवली से नाइगांव जाने के दौरान एक लोकल ट्रेन में आरोपी ने सफर के दौरान युवती के साथ लगातार अभद्रता और छेड़छाड़ की। जब महिला ने इसका विरोध किया और अपनी चप्पल से जवाब दिया, तो बात बढ़ गई। स्टेशन पर उतरने के बाद आरोपी ने बेरहमी दिखाते हुए महिला को दोनों हाथों से धक्का दे दिया, जिससे वह दो डिब्बों के बीच नीचे जा गिरी। ट्रेन चलने से उसका बायां हाथ पहियों के नीचे आ गया और कोहनी के पास से काटना पड़ा। उसके सिर पर भी 16 टांके आए हैं।

Mumbai Local Crime: ट्रेन में महिला से छेड़छाड़ का विरोध पड़ा भारी

  • पीड़िता बोरीवली से विरार जाने वाली लोकल ट्रेन में सवार हुई थी। उसे नैगांव स्टेशन पर उतरना था।
  • महिला के मुताबिक, सफर के दौरान एक व्यक्ति ने उसके साथ अश्लील हरकत की। स्टेशन पर उतरने के बाद भी आरोपी ने उसे गलत तरीके से छूना जारी रखा।
  • विरोध करते हुए महिला ने आरोपी को चप्पल मार दी। इसके बाद दोनों के बीच बहस होने लगी। यात्रियों ने बीच-बचाव की कोशिश भी की।
  • आरोप है कि व्यक्ति ने महिला को गालियां दीं और उस पर चप्पल फेंकी।

Naigaon Station Incident: प्लेटफॉर्म से पटरियों पर धकेला

  • शिकायत के मुताबिक, विवाद के बाद आरोपी महिला के पास पहुंचा और उसे दोनों हाथों से धक्का दे दिया।
  • संतुलन बिगड़ने से महिला प्लेटफॉर्म और दो डिब्बों के बीच की खाली जगह से नीचे गिर गई।
  • वह वापस प्लेटफॉर्म पर चढ़ने की कोशिश कर रही थी, तभी ट्रेन चल पड़ी और उसका बायां हाथ पहियों के नीचे आ गया।
  • हादसे के बाद पुलिस अधिकारी और यात्रियों ने उसे प्लेटफॉर्म पर पहुंचाया। आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Mumbai Crime News: परिवार ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल

  • महिला के सिर पर 16 टांके आए हैं और उसका बायां हाथ कोहनी के पास से काटना पड़ा है। वह अभी अस्पताल में भर्ती है।
  • पीड़िता ने कहा कि वह अकेले अपने पूरे परिवार की जिम्मेदारी संभालती थी। अब एक हाथ गंवाने के बाद उसके सामने जिंदगी की बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है।
  • शुरुआत में पुलिस ने IPC की धारा 74, 117(2) और 352 के तहत मामला दर्ज किया था।
  • परिवार ने हत्या के प्रयास से संबंधित धारा 109 नहीं लगाए जाने पर आपत्ति जताई और MNS से मदद मांगी।
  • इसके बाद MNS प्रतिनिधियों ने GRP के वरिष्ठ इंस्पेक्टर से मुलाकात की। पुलिस ने उचित कानूनी धाराएं जोड़ने का भरोसा दिया है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

TRUMP ON IRAN WAR: 'युद्ध खत्म होगा लेकिन...', ईरान के खिलाफ जंग में डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान
अरविंद केजरीवाल को किसने दी जान से मारने की धमकी? जिंदा रहने के लिए कर दी भारी डिमांड