कौन हैं सुधीर मेहता जिन्होंने मुंबई-पुणे जाम से बचने निकाला अनोखा आइडिया

Published : Feb 05, 2026, 04:15 PM IST

भारत में ट्रैफिक जाम आम बात है, लेकिन मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर गैस टैंकर पलटने के बाद जो हालात बने, वह कहीं ज्यादा गंभीर थे। घंटों एक्सप्रेसवे पर कारें, बसें और ट्रक फंसे रहे। इस बदइंतजामी के बाद एक उद्योगपति ने जाम से बचने अनोखा रास्ता निकाला।

PREV
16

8 घंटे जाम में फंसे उद्योगपति ने निकाला अनोखा रास्ता

जाम में कई घंटों तक फंसे रहे मशहूर उद्योगपति और पिनेकल इंडस्ट्रीज के चेयरमैन डॉ. सुधीर मेहता ने पुणे पहुंचने के लिए हेलीकॉप्टर का इंतजाम किया। उनके इस फैसले के बाद देशभर में एक बहस शुरू हो गई कि ऐसे इमरजेंसी के हालातों में स्थिति को कैसे संभाला जाए।

26

सुधीर मेहता ने दिए इमरजेंसी एग्जिट रूट बनाने के सुझाव

डॉ. सुधीर मेहता ने X पर हेलीकॉप्टर से ली गई तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने लिखा कि एक गैस टैंकर की वजह से लाखों लोग पिछले 18 घंटों से मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर फंसे हुए हैं। उन्होंने साफ कहा कि इस तरह की घटनाओं से निपटने के लिए बेहतर प्लानिंग की जरूरत है और एक्सप्रेसवे पर ज्यादा इमरजेंसी एग्जिट रूट बनाए जाने चाहिए।

36

एक्सप्रेसवे के पास हेलीपैड बनाने का सुझाव

डॉ. मेहता ने सुझाव दिया कि बड़े हाईवे के पास छोटे-छोटे हेलीपैड बनाए जाने चाहिए। उनके मुताबिक, एक हेलीपैड बनाने में 10 लाख रुपये से कम खर्च आता है और इसके लिए एक एकड़ से भी कम खुली जमीन चाहिए। इमरजेंसी में लोगों को निकालने के लिए ऐसे हेलीपैड बहुत जरूरी हैं।

46

वायरल पोस्ट पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं

4 फरवरी को की गई इस पोस्ट को 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिले। लोगों की प्रतिक्रियाएं अलग-अलग रहीं। एक यूज़र ने पूछा, हमें हेलीपैड की जरूरत क्यों है? क्या हेलीकॉप्टर दुबई की तरह हाईवे पर सीधे लैंड नहीं कर सकते? दूसरे ने सवाल उठाया, हेलीपैड से लाखों फंसे लोगों में से कितनों को निकाला जा सकेगा?

56

कैसे हुआ हादसा: आदोशी सुरंग के पास पलटा गैस टैंकर

अधिकारियों के अनुसार, यह जाम 3 फरवरी की शाम करीब 5 बजे रायगढ़ जिले में आदोशी सुरंग के पास शुरू हुआ। बताया गया कि अत्यधिक ज्वलनशील प्रोपलीन गैस ले जा रहा एक टैंकर तेज रफ्तार में ढलान पर असंतुलित होकर पलट गया। इसके बाद गैस लीक का पता चला, जिसके चलते सुरक्षा कारणों से मुंबई की ओर जाने वाला ट्रैफिक बंद कर दिया गया।

66

कौन हैं सुधीर मेहता?

सुधीर मेहता भारत के जाने-माने उद्योगपति हैं। वह पिनेकल इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं, जो ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स बनाती है। वह EKA मोबिलिटी के फाउंडर और चेयरमैन भी हैं, जो कमर्शियल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर फोकस करती है। 2025 तक उनकी अनुमानित नेट वर्थ $7.58 बिलियन है और वह दुनिया के अरबपतियों में लगभग 490वें स्थान पर हैं।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories