देवा की लाइफ का क्या था टर्निंग पॉइंट? जिसने बदल दी किस्मत, जानिए संघर्ष से सफलता तक का सफर

Published : Oct 17, 2026, 02:14 PM IST
music composer deva

सार

साउथ सिनेमा की जानी-मानी हस्ती और नामी म्यूजिक कंपोजर... सिंगर देवा का निधन हो गया है। जिनके जाने से बॉलीवुड में भी दुख की लहर है। उन्होंने अपने संगीत से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। तो आइए जानते हैं उनका संघर्ष से सफलता तक का सफर

साउथ सिनेमा में कई ऐसे संगीतकार हुए, जिन्होंने अपने संगीत से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। इनमें एक बड़ा नाम संगीतकार देवा का भी है। उन्हें ‘थेनीसाई थेंद्रल’ यानी मधुर संगीत की बयार के नाम से जाना जाता था। देवा ने अपने करियर में कई सुपरहिट गाने दिए। लेकिन यहां तक पहुंचने का उनका सफर आसान नहीं था। कई सालों तक संघर्ष करने के बाद उन्हें वह पहचान मिली, जिसने उनकी किस्मत बदल दी।

आसान नहीं था देवा का शुरुआती सफर

देवा का पूरा नाम देवनासन चोक्कालिंगम था। संगीत में उनकी दिलचस्पी बचपन से थी, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। उनके पिता डाक विभाग में काम करते थे और परिवार की जिम्मेदारियां भी काफी थीं। ऐसे में संगीत की दुनिया में जगह बनाना उनके लिए आसान नहीं था।

देवा ने थिएटर से जुड़े लोगों के साथ काम किया। धीरे-धीरे उन्होंने हारमोनियम और दूसरे संगीत वाद्ययंत्रों को सीखना शुरू किया। उन्होंने संगीत की बारीकियां समझीं और कई सालों तक मौके की तलाश में मेहनत करते रहे। फिल्मों में काम मिलने से पहले उन्होंने भक्ति गीतों पर भी काम किया और संगीतकारों के साथ जुड़कर अनुभव हासिल किया।

इस फिल्म ने बदल दी किस्मत

देवा के करियर की शुरुआत फिल्म ‘मनसुक्केथा महारासा’ से हुई, लेकिन साल 1990 में आई फिल्म ‘वैगासी पोरंथाचु’ उनके लिए बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुई। इस फिल्म के गानों को दर्शकों ने खूब पसंद किया। खासकर ‘चिन्ना पोन्नु थान’ गाने ने उन्हें लोगों के बीच पहचान दिलाई। इसके बाद देवा के पास फिल्मों में संगीत देने के मौके बढ़ने लगे।

‘बाशा’ के संगीत से मिली बड़ी पहचान

देवा के करियर में रजनीकांत की फिल्म ‘बाशा’ का संगीत भी बेहद खास रहा। इसके बाद ‘अन्नामलाई’, ‘आसाई’ और ‘मुथु’ जैसी फिल्मों में उनके संगीत को खूब पसंद किया गया। रजनीकांत की फिल्मों में सुपरस्टार की एंट्री के दौरान बजने वाला खास संगीत भी देवा की पहचान बन गया।

400 से ज्यादा फिल्मों में दिया संगीत

देवा ने तमिल के अलावा तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में भी संगीत दिया। उन्होंने अपने गानों में स्थानीय धुनों और काना संगीत को खास अंदाज में पेश किया। यही उनकी सबसे बड़ी पहचान बनी। उनका सफर बताता है कि लगातार मेहनत और अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश इंसान को सफलता तक पहुंचा सकती है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Barot House Movie Explained: सच्ची घटना से प्रेरित ऐसी कहानी, जो रातों की नींद उड़ा देगी!
India-UN Row: CJP और युवाओं पर UN रिपोर्ट को भारत ने बताया ‘अफवाह’, गुमनाम दावों पर सवाल