मेरठ ब्लू ड्रम केस: फांसी की सजा से पहले फूट-फूटकर रोई मुस्कान, आखिरी इच्छा सुन साहिल भी खामोश

Published : Oct 14, 2026, 06:26 PM IST
Meerut Muskan Saurabh Murder Case

सार

Muskan Sahil Death Sentence : उत्तर प्रदेश की अदालत ने बुधवार को मेरठ के नीले ड्रम यानि सौरभ राजपूत हत्याकांड में ऐतिहासिक फैसला सुनाया । पति की हत्या करने वाली मुस्कान को फांसी की सजा सुनाई गई। वहीं उसके प्रेमी साहिल को भी सजा-ए-मौत का ऐलान हुआ। पूरे देश की नजर इस मामले पर थी कि दोनों को क्या सजा मिलेगी?

मेरठ (उतर प्रदेश). मेरठ के चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में अदालत ने मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को फांसी की सजा सुनाई है। दोनों को मार्च 2025 में सौरभ राजपूत की हत्या और सबूत मिटाने के मामले में दोषी ठहराया गया था। सजा सुनाते समय अदालत की टिप्पणी और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान दोनों से जो बातचीत हुई वह भी चर्चा में रही।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े मुस्कान और साहिल

सजा सुनाने से पहले जेल में बंद मुस्कान और साहिल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत से जोड़ा गया। सजा का ऐलान होने से पहले दोनों भावुक हो गए और रोने लगे। जज ने मुस्कान से पूछा कि वह अपने पति सौरभ की हत्या के मामले में दोषी है, तो क्या सजा चाहती है। इस पर मुस्कान ने कहा कि उसकी बच्चियों का ख्याल रखा जाए। इसके बाद वह चुप हो गई। साहिल से भी यही सवाल किया गया, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया।

जज ने कहा- दंड देना भी धर्म है

फैसला सुनाते हुए जज ने कहा कि अधर्म के काम पर सजा देना धर्म है। अदालत ने हत्या की गंभीरता को देखते हुए दोनों दोषियों को मृत्युदंड सुनाया। इस मामले में अभियोजन पक्ष ने भी अपराध की गंभीरता के आधार पर फांसी की मांग की थी।

क्या था नीले ड्रम वाला पूरा मामला?

यह मामला 3 मार्च 2025 को सामने आया था। सौरभ राजपूत की हत्या के बाद उसके शव को टुकड़ों में काटकर नीले ड्रम में छिपा दिया गया था। सबूत मिटाने के लिए ड्रम में सीमेंट का घोल भी डाला गया था। जांच के दौरान मुस्कान और साहिल की भूमिका सामने आई। इस घटना ने पूरे देश में लोगों को हैरान कर दिया था।

सौरभ की मां बोलीं- शांति से न्याय मिला

  • फैसले के बाद सौरभ की मां भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि उन्हें शांति से न्याय मिल गया है। परिवार लंबे समय से दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग कर रहा था।
  • यह मुकदमा कई सुनवाइयों और गवाहों के बयान के बाद फैसले तक पहुंचा। अदालत के फैसले के बाद अब आगे की कानूनी प्रक्रिया भी महत्वपूर्ण होगी, क्योंकि मृत्युदंड के फैसले को कानून के तहत ऊपरी अदालत में चुनौती दी जा सकती है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

यूपी में पंचायत चुनाव का काउंटडाउन शुरू? हाईकोर्ट ने तय की 3 महीने की समयसीमा
Train Ticket Insurance: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा इंश्योरेंस, सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा...