15 लोगों को मौत के मुंह से खींच लाया ये फायरफाइटर, आग की लपटें भी उसे डरा नहीं पाईं

Published : Jun 04, 2026, 12:32 PM IST
Muzaffarpur Hospital Fire

सार

Muzaffarpur Fire Accident : बिहार के मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड का सबसे बड़ा राज क्या है? मुजफ्फरपुर हादसे के पीछे क्या है असली वजह? फॉरेंसिक जांच पर टिकी निगाहें? चार मौतों के बाद बड़ा सवाल, क्या सिर्फ शॉर्ट सर्किट था जिम्मेदार?

Bihar Fire Tragedy : मुजफ्फरपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में लगी आग से मरने वालों की संख्या अब चार हो गई है। इस दर्दनाक हादसे की असल वजह जानने के लिए फॉरेंसिक की स्पेशल टीमें मौके पर जांच कर रही हैं। अधिकारियों के मुताबिक, आग बिहार के मुजफ्फरपुर में स्थित प्रसाद अस्पताल के इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में लगी थी। दमकल की टीम को बिल्डिंग से करीब 15 लोगों को बचाते वक्त भारी धुएं का सामना करना पड़ा।

फाइटर ने बताया कैसे 15 लोगों को मौत के मुह से बचाया

  • ANI से बात करते हुए एक फायरफाइटर ने उस मंजर को याद करते हुए बताया, "मैंने करीब 15 लोगों को बचाया, जब हम लोगों को बाहर निकाल रहे थे, तो बहुत ज्यादा धुआं था, मेरा काम आग बुझाना था."
  • वहीं, फायर ऑफिसर फैज आलम ने पत्रकारों को बताया, "पहली नजर में आग लगने की वजह शॉर्ट-सर्किट लग रही है. हमने ICU से 20-22 लोगों को बचाया. यहां आग बुझाने के लिए दमकल की छह गाड़ियां लगाई गई थीं. मौत का असली कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से साफ होगा. हमें जानकारी मिली है कि यहां फायर ऑडिट हुआ था।

CM सम्राट चौधरी ने कर दिया बड़ा ऐलान

  • इस बीच, गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस दुखद घटना पर गहरा दुख जताया और जान गंवाने वालों के परिवारों के लिए आर्थिक मदद का ऐलान किया। 
  • मुख्यमंत्री ने कहा सरकार ने हर पीड़ित के परिवार को फौरन 4 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है।
  • बिहार के सीएम ने कहा,  स्थानीय प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है और घायलों के इलाज के लिए जिला अस्पतालों में उचित व्यवस्था की गई है."
  • दूसरी ओर, इस आग की घटना के बाद बिहार के मंत्री राम कृपाल यादव ने प्राइवेट अस्पतालों की बेतहाशा बढ़ती संख्या पर गहरी चिंता जताई। 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

'बहुत भयानक आग थी भैया', Malviya Nagar अग्निकांड को देखने वालों ने सुबह क्या बताया
Viral Video: लड़की से बात कर रहा था बच्चा, हॉर्न बजते ही दिया ऐसा रिएक्शन कि हंस पड़े लोग