नाना पाटेकर एक्टर नहीं होते तो क्या करते? फिल्मी दुनिया से पहले करते थे ये शानदार काम

Published : Oct 08, 2026, 09:50 AM IST
Bollywood Actor Nana Pateka

सार

Bollywood Actor Nana Patekar Death: दिग्गज एक्टर और शानदार जिंदादिली के लिए मशहूर नाना पाटेकर का 75 की उम्र में गोवा में निधन हो गया। नाना ने थिएटर से शुरुआत कर उन्होंने बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग और सादगी से खास पहचान बनाई। तो आइए जानते हैं वह अभिनेता नहीं होते तो क्या करते…फिल्मों में आने से पहले क्या करते थे।

मुंबई.बॉलीवुड के दमदार अभिनेता और करोड़ों लोगों के पंसदीदा अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे। गुरुवार सुबह उनका 75 की उम्र में निधन हो गया। उन्हें गोवा स्थित अपने घर पर कार्डियक अटैक हुआ था। नाना ने अपनी एक्टिंग और डायलॉग डिलीवरी से लोगों के दिलों में अलग जगह बनाई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर नाना पाटेकर एक्टर नहीं बनते तो वह क्या करते? उनका एक्टिंग से पहले का सफर भी काफी दिलचस्प रहा है।

बचपन से ही कला में थी दिलचस्पी

नाना पाटेकर का जन्म 1 जनवरी 1951 को महाराष्ट्र के मुरुड-जंजीरा में हुआ था। उनका असली नाम विश्वनाथ पाटेकर है। बचपन से ही उन्हें कला में दिलचस्पी थी। पढ़ाई के दौरान उनका झुकाव पेंटिंग की तरफ भी था। उन्होंने मुंबई के सर जे.जे. स्कूल ऑफ आर्ट से पढ़ाई की। यही वह दौर था जब उनके अंदर कला को लेकर रुचि और मजबूत हुई।

पेंटिंग से कमाए थे पैसे

  • फिल्मों में आने से पहले नाना पाटेकर ने पेंटिंग और पोस्टर बनाने का काम भी किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह पेंटिंग बनाकर पैसे कमाते थे। उस समय उनकी आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत नहीं थी और उन्होंने कम उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था।
  • यही वजह है कि माना जाता है कि अगर वह फिल्मों में नहीं आते तो कला और पेंटिंग को ही अपने करियर का हिस्सा बना सकते थे।

थिएटर ने एक्टिंग की राह दिखाई

  • नाना पाटेकर की जिंदगी में थिएटर का भी अहम योगदान रहा। उन्होंने रंगमंच पर काम किया और यहीं से उन्हें अभिनय को करीब से समझने का मौका मिला।
  • थिएटर ने उनकी आवाज, संवाद बोलने के अंदाज और अभिनय को मजबूत बनाया।

धीरे-धीरे उनका रुझान फिल्मों की तरफ बढ़ने लगा और उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा।

शुरुआत में नहीं मिली बड़ी सफलता

  • नाना पाटेकर ने फिल्मों में शुरुआत छोटे और नकारात्मक किरदारों से की। शुरुआती दौर में उन्हें ज्यादा पहचान नहीं मिली, लेकिन उन्होंने हर किरदार को पूरी मेहनत से निभाया।
  • समय के साथ उनके अभिनय की अलग पहचान बनने लगी और उन्हें बड़े रोल मिलने लगे।

इन फिल्मों ने बना दिया बड़ा नाम

  • नाना पाटेकर ने 'अंकुश', 'परिंदा', 'क्रांतिवीर', 'अग्निसाक्षी' और 'अब तक छप्पन' जैसी फिल्मों में यादगार काम किया।
  • फिल्म 'क्रांतिवीर' में उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया गया। इस फिल्म के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

एक्टिंग के अलावा निर्देशन भी किया

नाना पाटेकर ने सिर्फ एक्टिंग तक खुद को सीमित नहीं रखा। उन्होंने फिल्मों के निर्देशन में भी हाथ आजमाया। इससे पता चलता है कि उनका जुड़ाव सिनेमा से सिर्फ एक कलाकार के तौर पर नहीं, बल्कि एक रचनात्मक व्यक्ति के रूप में भी रहा है।

आज भी सादगी के लिए जाने जाते हैं

  • बॉलीवुड में लंबा करियर होने के बावजूद नाना पाटेकर अपनी सादगी के लिए भी जाने जाते हैं। वह अक्सर ग्लैमर की दुनिया से दूर सामान्य जीवन जीते नजर आते हैं।
  • नाना पाटेकर की कहानी बताती है कि एक इंसान के अंदर कई प्रतिभाएं हो सकती हैं। अगर वह एक्टर नहीं बनते तो शायद पेंटिंग और कला की दुनिया में अपनी पहचान बनाते। लेकिन किस्मत ने उन्हें अभिनय की राह दिखाई और वह हिंदी सिनेमा के यादगार कलाकारों में शामिल हो गए।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Nana Patekar Death: PM Modi ने जताया दुख, बोले-उनकी मौजूदगी का अलग ही असर था, जानें और क्या कहा?
Nana Patekar Death: 45 मिनट तक CPR देते रहे डॉक्टर, फिर भी नहीं बची जान...आखिर हुआ क्या था? डॉक्टरों ने बताया सच!