
Ashok Kharat Case Latest Updates: नासिक का तथाकथित भोंदूबाबा अशोक खरात लोगों की किस्मत बताने के नाम पर उन्हें ठगता था। उस पर महिलाओं के शोषण के भी गंभीर आरोप हैं। लेकिन अब हालात ऐसे हो गए हैं कि वह खुद अपना भविष्य नहीं देख पा रहा है और उसे अपनी मौत का डर सता रहा है। इसी बीच, उसके करीबी सहयोगी जितेंद्र शेल्के की पत्नी की एक दर्दनाक कार दुर्घटना में मौत हो गई, जिससे पूरे मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है।
जांच के दौरान सामने आया कि अशोक खरात ने अपने मोबाइल से कई फोटो, चैट, वीडियो और फोन नंबर डिलीट कर दिए थे ताकि सबूत मिटाए जा सकें। हालांकि, फोरेंसिक लैब और साइबर एक्सपर्ट्स की मदद से यह सारा डेटा रिकवर कर लिया गया है। अब इस डेटा के आधार पर कई बड़े खुलासे होने की संभावना है, जैसे- खरात किन लोगों के संपर्क में था, उसके फाइनेंशियल कनेक्शन क्या थे और किन लोगों की इस पूरे नेटवर्क में भूमिका रही? इससे उन लोगों को बड़ा झटका लग सकता है, जो अब तक खुद को इस केस से अलग बता रहे थे।
धोखाधड़ी के आरोपों में फंसे अशोक खरात को आज फिर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के जरिए कोर्ट में पेश किया जाएगा। चौथे मामले में उसे पहले ही 30 तारीख तक न्यायिक हिरासत मिली है। अब पांचवें केस में भी उसकी पेशी होनी है। SIT द्वारा उसकी कस्टडी बढ़ाने की संभावना जताई जा रही है। जांच एजेंसियां लगातार उससे पूछताछ कर रही हैं और नए-नए तथ्य सामने आ रहे हैं।
इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए नासिक में एक साथ 6 स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई गई हैं। अशोक खरात से जुड़े अलग-अलग मामलों की जांच की जा रही है, जिनमें शामिल हैं:
नासिक, जो टूरिज्म, धार्मिक महत्व, कुंभ नगरी और वाइन कैपिटल के रूप में जाना जाता है, वहां एक साथ इतने बड़े मामलों का सामने आना चिंता का विषय बन गया है। एक साथ छह SIT के काम करने से शहर की छवि पर असर पड़ रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।