Nashik TCS Case : कौन है HR निदा खान का पति मोईन, बताएगा शातिर बीवी के सीक्रेट

Published : Apr 18, 2026, 12:27 PM IST
nashik tcs case nida khan suspension letter sit investigation workplace harassment

सार

Nashik TCS Controversy: महाराष्ट्र के नासिक के TCS बीपीओ की HR हेड निदा खान के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। SIT ने उसके पति मोईन खान को गिरफ्तार किया है, जिससे पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है। जांच में सामने आया है कि निदा पिछले दो महीनों से मुंब्रा में अपने पति के साथ रह रही थी।

महाराष्ट्र के नासिक के टीसीएस बीपीओ की एचआर हेड निदा खान के मामले में नासिक SIT को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अब पुलिस ने उसके पति मोईन खान को गिरफ्तार किया है, जिससे पू्छताछ में कई खुलासे हो सकते हैं। साथ ही निदा के बार में कई अहम जानकारी मिल सकती है। पुलिस को शक है कि वह पत्नी के इन ठिकानों के बारे में जानकारी दे सकता है। जहां वह छिपी हुई है। बता दें कि निदा खान फिलहाल फरार चल रही है।

अब गिरफ्तार होगी नासिक की निदा खान

नासिक पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि शातिर निदा खान पिछले दो महीनों से मुंब्रा में अपने पति मोईन के साथ ही रह रही थी। ऐसे में पुलिस को शक है कि पति भी निदा के साथ इन गतिविधियों में शामिल हो सकता है। हालांकि अभी उसने शुरूआती पूछताछ में बताया है कि उसे अपनी बीवी के कारनों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन पुलिस को शक है कि वह जल्द ही राज उगलेगा, जिससे निदा खान गिरफ्त में आ जाएगी।

गर्भवती है Nashik TCS HR निदा खान

बता दें कि निदा खान गर्भवती है, इसलिए वो मुंबई में अपने किसी रिश्तेदार के यहां छिपी हो सकती है। लेकिन पुलिस की दबिश के डर से वह लगातार ठिकाने बदल रही है। वहीं उसने अग्रिम जमानत के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है। निदा के वकीलों ने अदालत में राहत की मांग करते हुए उसकी मेडिकल स्थिति को अहम आधार बनाया है।

TCS Nashik में AGM थी निदा खान

निदा खान मूल रूप से भिवंडी की रहने वाली है। जो नासिक टीसीएस में असिस्टेंट जनरल मैनेजर (AGM) थी। जिस पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। वहीं इस पूरे खेल की असली मास्टरमाइंड है। उसके 7 से 8 सहयोगियों को तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन वो फिलहाल फरार चल रही है। उस पर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की नासिक यूनिट में हिंदु कर्मचारियों का जबरन धर्म परिवर्तन करवाने, महिला कर्मचारियों का यौन शोषण करने के आरोप लगे हैं।

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

'महिलाओं को कांग्रेस ने धोखा दिया' Women Reservation Bill गिरते ही NDA का गुस्सा फूटा!
Nari Shakti Bill: विपक्ष के वोट से टूटा देश की बहनों का सपना, महिला सांसदों का SHOCKING REACTION