NEET पेपरलीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, जानिए कैसे राजस्थान से खुला नीट का पूरा खेल

Published : May 12, 2026, 05:09 PM IST
NEET  exam

सार

NEET Paper Leak : नीट के पेपरलीक के खुलासे के बाद आज देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET को रद्द कर दिया गया है। 3 मई को आयोजित इस परीक्षा में करीब 22.79 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया है। 

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET मंगलवार को रद्द कर दी गई है। जिसे 3 मई को 22.79 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। लेकिन यह फैसला नीट के पेपरलीक खुलासे के बाद किया गया। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कहा कि अब दोबारा से इस एग्जाम को कराया जाएगा। वहीं इसी बीच दावा किया जा रहा है कि पेपरलीक का मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया गया है।

नीट पेपरलीक का मास्टरमाइंड कौन?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पेपरलीक का मुख्य मास्टरमाइंड जयपुर का रहने वाला बताया जाता है। जिसे सोमवार को हिरासत में लिया है। साथ ही इस मामले में सीकर, झुंझुनूं और देहरादून से अब तक 15 अन्य लोगों को भी पकड़ा है। सूत्रों के अनुसार, इस मामले में सबसे पहले 8 मई को शिकायत आई थी। इसके बाद स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की टीम ने पहली बार सीकर और झुंझुनूं में जांच शुरू की।

केरल से सीकर के छात्र को मिला था नीट का पेपर

बता दें कि नीट का पेपरलीक सबसे पहले राजस्थान में हुआ था। ये गेस पेपर सबसे पहले सीकर के स्टूडेंट्स को पेपर को दिन पहले यानि 1 मई को मिला था। बताया जाता है कि यह गेस पेपर केरल में पढ़ने वाले चूरू जिले के MBBS स्टूडेंट ने सीकर में अपने दोस्त को भेजा था। जिसमें 120 से 140 प्रश्न हूबहू मुख्य परीक्षा में आए थे। यानि 720 में से 600 नंबर के प्रश्न इस गेस पेपर में थे।

नीट पेपरलीक का खुलासा कैसे हुआ

सीकर के छात्र के बाद नीट का यह पेपर झुंझुनूं के छात्रों तक पहुंचा। फिर ये गेस पेपर एक पीजी संचालक को मिला । उसने यह पेपर अपने यहां रहने वाले स्टूडेंट को दे दिया था। जिसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के 300 से ज्यादा सवाल थे। परीक्षा होने के बाद सीकर के एक पीजी संचालक ने इसकी शिकायत पुलिस और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) दी। जिसके बाद मामला सबके सामने आ गया और आज इसमें बड़ी कार्रवाई करते पेपर को रद्द कर दिया गया।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

19 Minute 34 Second Viral Video: 4 महीने बाद भी क्यों सर्च हो रहा वीडियो, वायरल MMS खोजने वाले हो जाएं अलर्ट
Lebanon News: संघर्षविराम के बाद भी लेबनान पर हमले जारी, 22 बच्चों समेत 380 लोगों की मौत