NEET Paper Leak Case: लेक्चरर, ब्यूटीशियन से लेकर दलाल तक, देखिए नीट पेपर लीक गैंग के 9 चेहरे

Published : May 16, 2026, 09:48 PM IST
NEET-UG 2026 Paper Leak Masterminds

सार

NEET Leak Updates: नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें लेक्चरर से लेकर ब्यूटिशियन तक शामिल हैं। इनमें से दो आरोपी तो NTA की पेपर सेटिंग कमेटी का हिस्सा थे, जिन्होंने परीक्षा से पहले ही अपने घरों पर स्पेशल क्लास चलाकर छात्रों को हुबहू वही सवाल रटवा दिए थे। जानिए गैंग में कौन-कौन शामिल है... 

NEET-UG 2026 Paper Leak Masterminds List: मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम नीट यूजी 2026 के पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की जांच में अब तक कई खुलासे और नाम सामने आए हैं। देश के करीब 23 लाख छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाला यह गिरोह कोई साधारण अपराधियों का नेटवर्क नहीं है। इसमें कॉलेज के प्रोफेसर्स, लेक्चरर और ब्यूटीशियन तक शामिल हैं। सीबीआई ने शनिवार को पुणे से एक महिला बायोलॉजी लेक्चरर को गिरफ्तार किया, जिसके बाद इस पूरे रैकेट के 9 सबसे बड़े चेहरों का पर्दाफाश हो चुका है। आइए जानते हैं अब तक अरेस्ट किए गए 9 मास्टरमाइंड में कौन-कौन शामिल है...

'मैडम गैंग' की मनीषा मांढरे गिरफ्तार

सीबीआई ने शनिवार को पुणे की रहने वाली बायोलॉजी लेक्चरर मनीषा गुरुनाथ मांढरे को दिल्ली हेडक्वार्टर में लंबी पूछताछ के बाद अरेस्ट किया। जांच एजेंसी का दावा है कि मनीषा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की उस सीक्रेट 'पेपर सेटिंग कमेटी' का हिस्सा थी, जो परीक्षा का पेपर तैयार करती है।

घर पर चलाई 'लीक' कोचिंग क्लास

मनीषा को पहले से पता था कि परीक्षा में बॉटनी और जूलॉजी के कौन से सवाल आने वाले हैं। उसने परीक्षा से ठीक पहले अपने पुणे वाले घर पर कुछ चुनिंदा छात्रों के लिए एक स्पेशल कोचिंग क्लास शुरू की। वहां उसने बच्चों को सीधे वही सवाल नोटबुक में लिखवाए और किताबों में टिक करवा दिए। 3 मई को जब असली पेपर सामने आया, तो मनीषा के बताए सवाल 100% मैच कर रहे थे। इसके बदले छात्रों और उनके माता-पिता से लाखों रुपये वसूले गए। मनीषा मांढरे तक छात्र पहुंचाने का काम पुणे की ही एक ब्यूटीशियन मनीषा वाघमारे करती थी, जिसे 14 मई को पकड़ी गई थी।

नीट पेपर लीक नेटवर्क के 9 आरोपी

मनीषा गुरुनाथ मांढरे: पुणे में बायोलॉजी लेक्चरर, एनटीए पैनल की सदस्य, जिसने अपने ही सेट किए सवाल लीक किए।

पीवी कुलकर्णी: लातूर में केमिस्ट्री प्रोफेसर। इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड, जो सालों से नीट के पेपर सेट करने वाले पैनल में था। इसने अप्रैल के आखिरी हफ्ते में ही अपने घर पर बच्चों को सवाल-जवाब रटवा दिए थे।

मनीषा वाघमारे: पुणे की ही ब्यूटीशियन और मनीषा मांढरे की जोड़ीदार, जिसने अपने संपर्कों का इस्तेमाल कर अमीर पेरेंट्स और अभ्यर्थियों को इस जाल में फंसाया।

शुभम खैरनार: दलाल और डेंटल डॉक्टर, टेलीग्राम ग्रुप पर लीक पेपर की पीडीएफ फाइल बनाकर बांटने का मुख्य आरोपी।

धनंजय लोखंडे: डेंटल मैकेनिक, जिसने लोकल लेवल पर दलाली और छात्रों को जोड़ने का काम किया।

मांगीलाल बिंवाल: राजस्थान का दलाल और एजेंट, राजस्थान और हरियाणा के बड़े सिंडिकेट से सौदा करने वाला बिचौलिया।

विकास बिंवाल: MBBS छात्र, मांगीलाल का बेटा, जो खुद मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है लेकिन इस गैंग के लिए काम कर रहा था।

यश यादव: अभिभावक और दलाल, 15 से 45 लाख रुपए की डील कर लीक पेपर खरीदने और आगे बेचने का आरोपी।

रवि अत्री: छात्र और मिडिएटर, अलग-अलग राज्यों में पेपर सप्लाई करने वाले नेटवर्क की मुख्य कड़ी।

राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान को हटाने की मांग की

इस लीक के सामने आने के बाद देश की राजनीति पूरी तरह गरमा गई है। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो जारी कर सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने लिखा, 'नीट परीक्षा में देश के 22 लाख से ज्यादा मासूम बच्चों के साथ धोखा हुआ है, लेकिन मोदी जी इस पर एक शब्द भी नहीं बोल रहे हैं। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को उनके पद से तुरंत हटाया जाना चाहिए, या फिर सरकार को खुद इसकी पूरी जवाबदेही लेनी चाहिए।'

 

 

NTA में आए 4 नए बड़े अफसर

चौतरफा दबाव और किरकिरी के बाद केंद्र सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के भीतर बहुत बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। पेपर लीक रोकने और एजेंसी को सुधारने के लिए चार कड़क अफसरों की सीधी एंट्री कराई गई है। आकाश जैन (IRS अफसर) को नया जॉइंट डायरेक्टर बनाया गया है। आदित्य राजेंद्र भोजगढिया को भी जॉइंट डायरेक्टर की जिम्मेदारी मिली है। अनुजा बापट और रुचिता विज को NTA में जॉइंट सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। ये सभी अधिकारी अगले 5 सालों तक कमान संभालेंगे।

नीट री-एग्जाम कब है?

3 मई को देश-विदेश के 565 केंद्रों पर हुई इस परीक्षा को गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद सरकार ने 12 मई को पूरी तरह रद्द कर दिया था। अब सीबीआई आरोपियों को 10 दिन की रिमांड पर लेकर उनके लैपटॉप, मोबाइल फोन और बैंक स्टेटमेंट्स की डिजिटल जांच कर रही है ताकि नए सिरे से होने वाली परीक्षा को पूरी तरह सुरक्षित बनाया जा सके। एग्जाम की नई डेट भी आ गई है। 21 जून, 2026 को नीट की परीक्षा दोबारा कराई जाएगी।

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

CM विजय से मिले कमल हासन, एक गिफ्ट देकर मुख्यमंत्री के सामने रखीं शानदार 6 डिमांड
Viral Video: IIT के छात्र ने पिता को दिया नया फोन, इमोशनल रिएक्शन ने जीता सबका दिल-WATCH