
Nepal Flash Floods Video: बुधवार को तिब्बत के गियिरोंग काउंटी में चीन-नेपाल सीमा पर बड़ा भूस्खलन हुआ। इस हादसे में भारी नुकसान हुआ है और गियिरोंग पोर्ट पर कई लोगों के लापता होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक, भूस्खलन स्थानीय समय के अनुसार सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। घटना के भयावह वीडियो और फुटेज सामने आ रहे हैं, जिनमें लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागते दिखाई दिए।
एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे पलक झपकते कीचड़, पानी और मलबे की एक विशाल दीवार गियिरोंग पोर्ट की बिल्डिंग को अपनी आगोश में ले लेती है। चंद सेकंड में पूरी इमारत पानी और मलबे की चपेट में तबाह हो जाती है। तेज बहाव के साथ आए बाढ़ के पानी और मलबे ने बॉर्डर एरिया के पास कुछ हिस्सों को बुरी तरह नुकसान पहुंचाया।
WILD FOOTAGE: Devastating flash floods have struck the China-Nepal border. Nepal reports at least 8-16 dead and hundreds missing, including 291 foreigners. Roads, power, and communications on the Chinese side were cut. pic.twitter.com/rxxE15yzd8
— Open Source Intel (@Osint613) August 26, 2026
बचाव अभियान जारी रहने के कारण अधिकारियों ने चेकपॉइंट तक जाने वाली सड़कों को सात दिनों के लिए बंद कर दिया है। इस आपदा में पोर्ट तक पहुंचने वाली कई सड़कें कट गईं। चीनी सीमा की तरफ बिजली और संचार व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। अधिकारियों ने भारी नुकसान होने और कई लोगों के लापता होने की चेतावनी दी है। नुकसान का सही आंकलन करने का काम जारी है।
CRAZY FOOTAGE: At least 380 people are missing and 17 dead after the devastating flash floods struck the Nepal Tibet border region.
Footage shows the scale of damage at Gyirong Port. pic.twitter.com/9CLO4QeZjw— Open Source Intel (@Osint613) August 26, 2026
सीमा के दूसरी ओर नेपाल में अचानक आई बाढ़ ने गांवों, सड़कों, पुलों और जलविद्युत से जुड़े बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचाया है। नेपाल पर्यटन बोर्ड के अनुसार, शुरुआत में 384 यात्रियों के लापता होने की सूचना मिली थी। इनमें 291 विदेशी नागरिक शामिल थे। लापता लोगों में कम से कम 105 भारतीय नागरिक भी बताए गए हैं।
चीन ने भूवैज्ञानिकों और इंजीनियरों के साथ करीब 200 बचाव कर्मियों को घटनास्थल पर भेजा है। इसके अलावा अतिरिक्त कर्मचारियों को भी स्टैंडबाय पर रखा गया है। शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बचाव दल अपने साथ भारी मशीनरी, टोही ड्रोन, 3D लेजर स्कैनर और जीवन का पता लगाने वाले उपकरण लेकर पहुंचे हैं। इन उपकरणों की मदद से मलबे में फंसे या लापता लोगों की तलाश की जा रही है।
More footage from Nepal floods. https://t.co/SjTpG2O5zh pic.twitter.com/qSjDZVCwdZ
— Open Source Intel (@Osint613) August 26, 2026
यह आपदा ऐसी स्थिति में बदल गई, जिसमें दिनभर हालात लगातार बदलते रहे और मृतकों की संख्या बढ़ने की जानकारी सामने आती रही। अधिकारियों ने कहा कि इस तबाही और नुकसान के पूरे पैमाने का आकलन अभी किया जा रहा है। बचाव अभियान जारी है और प्रभावित इलाकों में लोगों की तलाश के साथ-साथ नुकसान का विस्तृत आकलन भी किया जा रहा है।
CRAZY FOOTAGE: At least 380 people are missing and 17 dead after the devastating flash floods struck the Nepal Tibet border region.
Footage shows the scale of damage at Gyirong Port. pic.twitter.com/9CLO4QeZjw— Open Source Intel (@Osint613) August 26, 2026
गियिरोंग पोर्ट तिब्बत का एक प्रमुख विदेशी व्यापार पोर्ट है और नेपाल के साथ चीन के बड़े हिस्से के व्यापार को संभालता है। कोविड-19 महामारी के बाद साल 2022 में यहां माल और यात्रियों की आवाजाही फिर से शुरू हुई थी। इसके बाद से यह पोर्ट नेपाल को होने वाले चीनी निर्यात, खासकर इलेक्ट्रिक वाहनों समेत अन्य सामान के लिए एक प्रमुख रास्ता बन गया। इस भूस्खलन ने चीन और नेपाल के बीच रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण व्यापार गलियारे को भी प्रभावित कर दिया है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।