
सुप्रभात! 13 सितंबर 2026, रविववार सुबह के मुख्य समाचारों में आपका स्वागत है। आज हम लाएं हैं देश और दुनिया की 10 सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण खबरें। BRICS समिट के समापन से लेकर कॉर्पोरेट जगत के बड़े फैसलों, सीमा सुरक्षा, अंतर्राष्ट्रीय शांति वार्ताओं और खेल की दुनिया तक, हर क्षेत्र की हलचल पर हमारी नज़र है। लेकिन इस सब के बीच, क्या टेक-ऑफ के दौरान हवा में पहिया निकल जाने के बावजूद विमान सही-सलामत ज़मीन पर उतर पाया?
18वें BRICS समिट में 'नई दिल्ली घोषणापत्र' पर हस्ताक्षर किए गए। इसमें पश्चिमी देशों के एकतरफा व्यापार प्रतिबंधों से निपटने, आर्थिक भगोड़ों के प्रत्यर्पण और AI सुरक्षा पर सहमति बनी। भारत ने ईरान-UAE मतभेद सुलझाने में भी अहम भूमिका निभाई।
The 18th BRICS Summit took place in New Delhi, India, gathering significant leaders from around the world. Prime Minister Narendra Modi, alongside other heads of state, participated in a ceremonial joint tree planting program at the Bharat Mandapam convention complex. During this… pic.twitter.com/zKhJyd3JRf
— Bosmanbusinessworldforum (@bosmanakanbi) September 12, 2026
पीएम मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भारत-चीन को प्रतिद्वंद्वी नहीं बल्कि साझेदार बताया और LAC सीमा विवाद के शांतिपूर्ण समाधान की प्रतिबद्धता जताई। समूह ने पश्चिमी देशों के जलवायु मॉडल को नकारते हुए दस्तावेज़ से 'नेट ज़ीरो' समय-सीमा हटा दी।
RBI ने Tata Sons की प्राइवेट कंपनी बने रहने की अपील खारिज कर दी है। 'अपर लेयर' NBFC नियमों के तहत अब कंपनी को पब्लिक लिस्टिंग करानी अनिवार्य होगी, जिससे भारतीय बाजार में देश का सबसे बड़ा ऐतिहासिक IPO आने की संभावना बन गई है।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी दूतों की यात्रा के लिए कीव पर 72 घंटे के हवाई हमले रोकने का आदेश दिया। क्रेमलिन ने पुष्टि की कि आधी रात से युद्धविराम लागू हो चुका है, ताकि सालों से जारी संघर्ष को सुलझाने के लिए शांति वार्ता हो सके।
🇺🇦🕊🇷🇺 Zelensky says he'll meet Putin at the Miami G20 in December — "yes, of course." The catch: Putin has dodged every such meeting for years.
In an interview with Germany's Deutsche Welle (recorded Friday in Canada, released Saturday, Sept. 12), Ukrainian President Zelensky… pic.twitter.com/QS0IBTIt7Z— 🔥🗞The Informant (@theinformant_x) September 12, 2026
अमेरिकी सेना की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान की समुद्री नाकेबंदी और हूथी हमलों के कारण 100 से अधिक मालवाहक जहाजों को अपना मार्ग बदलना पड़ा है। इससे वैश्विक फ्रेट इंश्योरेंस की लागत बढ़ गई है और एशिया-यूरोप आपूर्ति श्रृंखला बाधित हुई है।
जम्मू-कश्मीर के डोडा में सुरक्षा बलों को जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध आतंकी का शव मिला, जिसके पास से अमेरिकी M4 राइफल और कारतूस मिले। स्थानीय कट्टरपंथी नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए SIA ने पुंछ और उधमपुर में बड़े पैमाने पर छापेमारी शुरू की है।
न्यायिक प्रक्रिया में देरी को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को आतंकवाद के मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए राष्ट्रीय नीति और स्पेशल कोर्ट बनाने के निर्देश दिए हैं। केंद्र को इस संबंध में निश्चित समयसीमा के भीतर ढांचा जमा करना होगा।
अमेरिका में चुनावों के बीच डोनाल्ड ट्रंप के संरक्षणवादी बयानों और H-1B वीज़ा पर प्रस्तावित कड़े प्रतिबंधों से भारतीय टेक इंडस्ट्री चिंतित है। इससे सिलिकॉन वैली में भारतीय पेशेवरों की आवाजाही और कंपनियों की टैलेंट पाइपलाइन प्रभावित हो सकती है।
उज़्बेकिस्तान के समरकंद में आयोजित 2026 शतरंज ओलंपियाड में भाग लेने भारतीय टीम पहुंच गई है। पिछले टूर्नामेंट में डबल-गोल्ड जीतने के बाद, भारतीय युवा ग्रैंडमास्टर्स टॉप सीड के रूप में उतर रहे हैं और उन पर वर्ल्ड टाइटल डिफेंड करने का बड़ा दबाव है।
स्पाइसजेट विमान का टेक-ऑफ के दौरान लैंडिंग गियर का पहिया निकल गया। पायलटों ने सूझबूझ दिखाते हुए अतिरिक्त फ्यूल जलाकर वजन कम किया और सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई। रनवे पर अलर्ट के बावजूद सभी यात्री और क्रू मेंबर्स पूरी तरह सुरक्षित रहे।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।