Nitin Nabin: बीजेपी बॉस के घर में चलता है अलग सिस्टम, पत्नी ने बताया क्यों नहीं होता झगड़ा

Published : Jan 20, 2026, 03:19 PM IST

Nitin Nabin Personal Life: राजनीति की दुनिया अक्सर शोर, ताकत और दिखावे से भरी मानी जाती है, लेकिन बीजेपी के नए बॉस नितिन नबीन की कहानी थोड़ी अलग है। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के नए अध्यक्ष की पर्सनल लाइफ बेहद सिंपल है। जानिए अनसुने किस्से...

PREV
15

नितिन नबीन की फैमिली लाइफ

आज मंगलवार को नितिन नबीन बीजेपी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर ऐलान हुआ और पीएम मोदी ने खुद उन्हें माला पहनाकर बधाई दी। इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद भी नितिन नबीन की पर्सनल लाइफ बिल्कुल सिंपल और जमीन से जुड़ी हुई मानी जाती है। नितिन नबीन की पत्नी डॉ. दीपमाला श्रीवास्तव देश के सबसे बड़े बैंक SBI में अधिकारी हैं। दोनों की प्रोफेशनल दुनिया अलग है, सोच भी अलग है, लेकिन तालमेल ऐसा कि लोग मिसाल देते हैं। एक इंटरव्यू में उनकी पत्नि ने बताया कि घर में कोई 'राजनीतिक रुतबा' नहीं चलता। न पद का असर, न नाम का दबाव। दोनों अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को समझते हैं और एक-दूसरे की स्पेस का पूरा सम्मान करते हैं।

25

अरेंज मैरिज, लेकिन समझ गहरी

नितिन और दीपमाला की शादी अरेंज मैरिज से हुई थी। शादी से पहले ज्यादा बातचीत नहीं, न लंबी जान-पहचान थी, लेकिन वक्त के साथ रिश्ता मजबूत होता गया। दीपमाला मानती हैं कि नितिन की सबसे बड़ी क्वॉलिटी उनका शांत स्वभाव है। वे बिना ऊंची आवाज के भी बात समझा लेते हैं। घर में अगर कभी तनाव की स्थिति आती भी है, तो वो ज्यादा देर टिकती नहीं।

35

नितिन नबीन और दीपमाला की बॉन्डिंग

इस रिश्ते की खास बात बिना बोले समझ जाना है। दीपमाला ने एक इंटरव्यू में बताया कि अब बॉन्डिंग ऐसी है कि एक-दूसरे से ज्यादा कुछ कहने की जरूरत ही नहीं पड़ती। नजरों और माहौल से ही बात समझ आ जाती है। नितिन नबीन झगड़े से दूर रहने वाले इंसान हैं। दीपमाला मजाक में कहती हैं कि झगड़ा करने के लिए भी दो लोग चाहिए होते हैं और नितिन वो मौका ही नहीं देते हैं।

45

नितिन नबीन का बेटा लाइमलाइट से दूर

नितिन नबीन और दीपमाला का एक बेटा है, लेकिन उसे जानबूझकर पब्लिक लाइफ से दूर रखा गया है। न सोशल मीडिया पर दिखावा, न राजनीतिक मंचों पर मौजूदगी नजर आती है। दोनों मानते हैं कि बच्चे की पहचान उसके नाम या काम से होनी चाहिए, न कि माता-पिता के पद से। उसकी पढ़ाई और पर्सनल ग्रोथ को सबसे ऊपर रखा गया है।

55

नितिन नबीन के पास कितना पैसा है?

2025 के चुनावी हलफनामे के अनुसार, नितिन नबीन की कुल संपत्ति करीब 3 करोड़ रुपए है। बिहार की राजनीति में यह रकम बहुत बड़ी नहीं मानी जाती है। इसी वजह से उनकी छवि एक सादगी पसंद और जमीन से जुड़े नेता की बनी हुई है। वे बड़े भाषणों या दिखावे से ज्यादा संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं से सीधे जुड़ने में भरोसा रखते हैं।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories