MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Global News Snapshot
Abhijit Dipke FIR
US-Canada Tariff War
MV Ocean-Winner ship sinking
Bangladesh Islamic NATO
Check Book New Rules 2026
Pakistan political crisis
Delhi Adobe engineer murder
Canada US Trade Talks Paused
Bihar Mid Day Meal
BJP SAD Alliance Punjab
7 Dogs Box Office Collection
Chhatrapati Sambhajinagar News
Hyderabad Aston Martin Accident
Toxic Advance Booking & Box Office Collection
Maharashtra iPhone EMI Tragedy
Top 10 News Today
Batwara 1947 Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
Delhi Weather
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • News
  • नितिन नबीन के पास कितनी संपत्ति? बैंक बैलेंस से पॉलिटिकल बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ

नितिन नबीन के पास कितनी संपत्ति? बैंक बैलेंस से पॉलिटिकल बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ

नितिन नबीन भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। वे भारतीय जनता पार्टी के सबसे युवा अध्यक्षों में से एक हैं। संगठन और सरकार, दोनों स्तरों पर काम करने का उन्हें व्यापक अनुभव है। वे बिहार में कई बार मंत्री के रूप में जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

3 Min read
Author : Ganesh Mishra
Published : Jan 20 2026, 09:30 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : ANI

नितिन नबीन का फैमिली बैकग्राउंड

नितिन नबीन सिन्हा का जन्म 1 सितंबर 1980 को बिहार की राजधानी पटना में हुआ। वे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नवीन किशोर सिन्हा के पुत्र हैं। राजनीतिक माहौल में पले-बढ़े नितिन नबीन ने कम उम्र में ही राजनीति को अपना करियर चुना।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27
Image Credit : ANI

भारतीय जनता युवा मोर्चा से राजनीतिक शुरुआत

नितिन नबीन ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) से की। इस दौरान उन्होंने कई आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाई और संगठन को मजबूत करने में योगदान दिया। युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। नितिन नबीन को पार्टी संगठन में राज्य प्रभारी और सह-प्रभारी के रूप में भी काम करने का अनुभव है। वे सिक्किम और छत्तीसगढ़ में बीजेपी के प्रभारी और सह-प्रभारी रह चुके हैं, जहां उन्होंने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत किया।

Related Articles

Related image1
BJP अध्यक्ष पद के लिए अकेले उम्मीदवार थे नितिन नबीन, 20 जनवरी को बनेंगे पार्टी के नेशनल प्रेसिडेंट
Related image2
BJP कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का क्या है MP कनेक्शन, बिहार से ज्यादा यहां खुशी
37
Image Credit : ANI

नितिन नबीन की कुल संपत्ति कितनी है?

मायनेता की रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में चुनाव आयोग को दिए गए एफिडेविट में नितिन नबीन ने अपनी कुल संपत्ति 3,06,96,962 रुपये घोषित की है। उन पर 56.66 लाख रुपये का कर्ज भी है। नितिन नबीन के बैंक खातों में कुल 98,58,429 रुपये जमा हैं। इसके अलावा उनके पास 6,69,380 रुपये के बॉन्ड, डिबेंचर्स और शेयर हैं। एलआईसी और अन्य बीमा पॉलिसियों में उन्होंने 5,94,300 रुपये का निवेश किया है।

47
Image Credit : ANI

गाड़ियां, गहने और जमीन

नितिन नबीन के पास एक स्कॉर्पियो और एक इनोवा क्रिस्टा कार है, जिनकी कुल कीमत 37,81,735 रुपये है। उनके पास 11,30,000 रुपये के आभूषण हैं। इसके अलावा उनके नाम पर 28,97,000 रुपये की कृषि योग्य भूमि दर्ज है। नितिन नबीन के पास पटना के एसके नगर इलाके में 1.18 करोड़ रुपये की एक रेसिडेंशियल बिल्डिंग भी है। उनकी सालाना आय 4.8 लाख रुपये बताई गई है।

57
Image Credit : ANI

नितिन नबीन की शिक्षा

एफिडेविट के अनुसार नितिन नबीन 12वीं पास हैं। उन्होंने 1996 में सेंट माइकल हाई स्कूल से सीबीएसई बोर्ड से मैट्रिक की परीक्षा पास की। इसके बाद 1998 में सीएसकेएम पब्लिक स्कूल, नई दिल्ली से 12वीं की पढ़ाई पूरी की।

67
Image Credit : X/@NitinNabin

2020 बिहार विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत

नितिन नबीन ने 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में लगभग 84,000 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा को करारी शिकस्त दी थी। यह जीत उनके राजनीतिक कद को और मजबूत करने वाली साबित हुई।

77
Image Credit : ANI

2025 विधानसभा चुनाव में जीत और मंत्री पद

2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में नितिन नबीन ने बांकीपुर सीट से राजद की रेखा कुमारी को 51,936 वोटों से हराया। इस जीत के बाद उन्हें नीतीश सरकार में मंत्री बनाया गया। नितिन नबीन की संगठनात्मक समझ, कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ और प्रशासनिक क्षमता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं। वे संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल बनाने में सक्षम नेता माने जाते हैं।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

GM
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा। 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव हैं। इनके पास 16 साल से ज्यादा का अनुभव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद। ये राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का काम कर चुके हैं।
राष्ट्रीय समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Donald Trump: होर्मुज जलडमरूमध्य को 'अमेरिकी इलाका' बता गए ट्रंप, 1000 जहाजों की सुरक्षा का भी दावा
Recommended image2
BIG UPDATE: टैरिफ वॉर से जापान भूकंप और हॉर्मुज से ओडिशा जहाज़ तक, जानें दुनिया के 10 बड़े उलटफेर
Recommended image3
Bangladesh Hindu Family Murder: बांग्लादेश में दहलाने वाली वारदात, एक ही हिंदू परिवार के 4 लोगों की हत्या, घर में बिखरी मिलीं लाशें
Recommended image4
Rahul Gandhi: 'बेटी, पत्नी या मां' से आगे है महिला की पहचान, राहुल गांधी ने क्यों कही ये बात?
Recommended image5
Abhijit Dipke FIR: 'सस्पेंड करवा दूंगा!' लातूर के सरकारी स्कूल में घुसे CJP चीफ, धमकी का आरोप, VIDEO
Related Stories
Recommended image1
BJP अध्यक्ष पद के लिए अकेले उम्मीदवार थे नितिन नबीन, 20 जनवरी को बनेंगे पार्टी के नेशनल प्रेसिडेंट
Recommended image2
BJP कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का क्या है MP कनेक्शन, बिहार से ज्यादा यहां खुशी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved