
ग्रेटर नोएडा: सांस्कृतिक भव्यता और विश्वस्तरीय सुविधाओं के दावे के साथ शुरू किए गए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) का दावों का गुब्बारा पहली ही मूसलाधार बारिश में फूट गया। मंगलवार को हुई तेज़ बारिश के बाद एयरपोर्ट के भव्य प्रवेश द्वार से लेकर पार्किंग एरिया तक में भारी जलभराव हो गया। बनारस के घाटों की तर्ज पर डिज़ाइन किया गया टर्मिनल का एंट्री गेट वाकई किसी असली घाट जैसा दिखने लगा, जिससे यात्रियों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ और सुरक्षा व निर्माण व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए।
नोएडा एयरपोर्ट के पहले चरण को 1,334 हेक्टेयर में बेहद आधुनिक वास्तुशिल्प के साथ डिज़ाइन करने का दावा किया गया था। इसके प्रवेश द्वार को 'बनारस के घाट' और छतों को 'बहती नदी' के स्वरूप में बनाया गया है। लेकिन मंगलवार को बारिश के पानी की निकासी न होने के कारण यही रास्ता पूरी तरह जलमग्न हो गया। टर्मिनल और पार्किंग को सीधे जोड़ने वाले इस मार्ग पर पानी भर जाने से यात्रियों को अपने सामान के साथ पानी के बीच से होकर गुज़रना पड़ा। इस बदहाली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने निर्माण की गुणवत्ता पर तंज कसने शुरू कर दिए।
🔺Noida Airport inundated after even light rain, raising concerns over drainage at the ₹29,560 crore airport inaugurated by PM Modi in March. pic.twitter.com/6sFzg0DZrP
— Indian Trends Hub (@IndianTrendsHub) August 12, 2026
जलभराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक घमासान भी शुरू हो गया है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स (ट्विटर) पर वीडियो शेयर करते हुए तंज कसा कि "क्या अब एयरपोर्ट पर भी नावें चलेंगी?" उन्होंने सत्तारूढ़ दल पर निशाना साधते हुए लिखा कि "जहां बीजेपी की सरकार है, वहां जबरदस्त भ्रष्टाचार है!" इस घटना ने एयरपोर्ट की जल निकासी प्रणाली (ड्रेनेज सिस्टम) और बुनियादी ढाँचे के निर्माण पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जलभराव!
जेवर एयरपोर्ट की ड्रेनेज व्यवस्था पर सवाल उठे। एयरपोर्ट प्रबंधन ने करीब 30 मिनट में पानी निकालने और उड़ानों पर असर न पड़ने की बात कही। AAP, कांग्रेस और अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा।https://t.co/nk436wd2mj#NoidaAirport #JewarAirport… pic.twitter.com/K2kLedOedM— Bharat News 360 TV (@bharatnews360tv) August 12, 2026
Noida's newly built airport is waterlogged. Videos show water accumulated at a stretch connecting the terminal with the parking area. The state govt said the water accumulated for some time on the road connecting the terminal and parking area following intense rainfall. pic.twitter.com/kZrclk7ZMK
— Vani Mehrotra (@vani_mehrotra) August 12, 2026
नोएडा एयरपोर्ट को कुल चार चरणों में विकसित किया जाना है, जिसका पहला फेज लगभग 11,077 करोड़ रुपये की लागत से तैयार कर 15 जून से उड़ानों के लिए खोला गया था। कुल 36,000 करोड़ रुपये के प्रस्तावित बजट वाले इस ड्रीम प्रोजेक्ट के पहले ही फेज में इस तरह का जलभराव प्रशासनिक दावों की पोल खोलता है। हालांकि, मौसम खराब होने के कारण इंडिगो एयरलाइंस की धर्मशाला जाने वाली एक फ्लाइट (सुबह 9:55 बजे) ज़रूर रद्द करनी पड़ी, लेकिन अन्य उड़ानों का संचालन जारी रहा।
मामला तूल पकड़ते ही नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के जनसंपर्क विभाग ने अपना आधिकारिक बयान जारी किया। प्रवक्ता ने बताया कि कम समय में हुई अत्यधिक मूसलाधार बारिश के कारण टर्मिनल और पार्किंग को जोड़ने वाले मार्ग पर कुछ समय के लिए पानी एकत्र हो गया था। एयरपोर्ट की आपातकालीन टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 30 मिनट के भीतर पानी की निकासी कराकर स्थिति सामान्य कर दी। प्रशासन का दावा है कि इस जलभराव से विमानों के संचालन या अन्य एयरपोर्ट गतिविधियों पर कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ा है।
नोएडा एयरपोर्ट से 15 जून को उड़ान सेवाएं शुरू हुई थीं। शुरुआत में 17 शहरों के लिए उड़ानें संचालित हो रही थीं, जिनकी संख्या अब 15 बताई गई है। ऐसे में एयरपोर्ट के संचालन के शुरुआती दौर में ही टर्मिनल क्षेत्र में जलभराव की तस्वीर सामने आने से सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या भविष्य में भारी बारिश के दौरान ऐसी स्थिति दोबारा नहीं बनेगी? फिलहाल प्रशासन का दावा है कि पानी तेजी से निकाल दिया गया और विमान संचालन प्रभावित नहीं हुआ।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।