6 Photos में देखें: मानेसर से उठी चिंगारी कैसे नोएडा में आग बनी और पूरे NCR में फैल गई?

Published : Apr 13, 2026, 03:49 PM IST

Noida Workers Protest Timeline: नोएडा में मजदूरों का प्रदर्शन उग्र हो गया है और इसका असर पूरे NCR में देखने को मिल रहा है। जानें आंदोलन की वजह, कहां-कहां जाम लगा, क्या हैं मजदूरों की मांगें और प्रशासन ने क्या कदम उठाए। पढ़ें पूरी खबर।

PREV
16
मजदूरों का गुस्सा सड़कों पर, NCR में बढ़ा तनाव, जानिए पूरी कहानी

दिल्ली से सटे नोएडा में मजदूरों का विरोध अब एक बड़े आंदोलन का रूप ले चुका है। वेतन, महंगाई और कामकाजी सुविधाओं को लेकर शुरू हुआ यह प्रदर्शन अब सिर्फ एक इलाके तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरे NCR में फैल गया है। 7 अप्रैल को गुरुग्राम के मानेसर से शुरू हुआ यह विरोध धीरे-धीरे ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर और हापुड़ तक फैल चुका है। अब हालात ऐसे हैं कि कई जगह सड़कें जाम हैं और आम लोगों की जिंदगी भी प्रभावित हो रही है।

नोएडा में यह आंदोलन 9 अप्रैल को फेस-2 के होजरी कॉम्प्लेक्स से शुरू हुआ। यहां गारमेंट और होजरी यूनिट्स में काम करने वाले मजदूर फैक्ट्रियों के बाहर इकट्ठा हुए और वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। शुरुआत में प्रदर्शन शांतिपूर्ण था। मजदूरों ने नारेबाजी और बातचीत के जरिए अपनी बात रखने की कोशिश की। 9 से 11 अप्रैल तक सब कुछ शांत रहा, लेकिन जब कोई ठोस जवाब नहीं मिला तो नाराजगी बढ़ती गई।

26
12 अप्रैल: जब आंदोलन ने लिया उग्र रूप

12 अप्रैल को ग्रेटर नोएडा के इकोटेक थर्ड इलाके में हालात अचानक बिगड़ गए। मिंडा कंपनी के पास प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई में गोली चलने की घटना सामने आई, जिसमें एक महिला मजदूर घायल हो गई। हालांकि पुलिस ने गोली चलने को पूरी तरह अफवाह बताया।  यही घटना पूरे आंदोलन का टर्निंग पॉइंट बन गई। खबर फैलते ही मजदूरों में आक्रोश बढ़ गया और विरोध उग्र हो गया।

36
13 अप्रैल: सड़कों पर उतरे हजारों मजदूर

अगले ही दिन यानी 13 अप्रैल की सुबह नोएडा के फेस-2, सेक्टर-62 और NH-9 जैसे इलाकों में हजारों मजदूर सड़कों पर उतर आए।

  • कई जगह सड़क जाम
  • वाहनों को रोका गया
  • डिवाइडर पर चढ़कर नारेबाजी
  • तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं

हालात बिगड़ने पर पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। भारी पुलिस बल तैनात कर स्थिति को काबू में किया गया, लेकिन तनाव अभी भी बना हुआ है।

इस आंदोलन का असर सिर्फ नोएडा तक नहीं रहा। गाजियाबाद बॉर्डर पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

  • फेस-2 होजरी कॉम्प्लेक्स में 500 से ज्यादा कंपनियां प्रभावित
  • इकोटेक थर्ड में 400+ फैक्ट्रियों का काम रुका
  • उत्पादन पर सीधा असर
  • कई कंपनियों ने अस्थायी तौर पर काम बंद किया
46
मजदूरों की क्या हैं मुख्य मांगें?

मजदूरों की मांगें साफ और सीधी हैं:

  • न्यूनतम वेतन 26,000 रुपये प्रति माह
  • ओवरटाइम का दोगुना भुगतान
  • साप्ताहिक छुट्टी सुनिश्चित
  • समय पर वेतन और सैलरी स्लिप
  • बोनस सीधे बैंक खाते में

मजदूरों का कहना है कि महंगाई के दौर में मौजूदा वेतन से गुजारा मुश्किल हो गया है।

56
ट्रैफिक पर बड़ा असर, रूट डायवर्जन लागू

प्रदर्शन का असर ट्रैफिक पर भी साफ दिखा।

  • DND फ्लाईवे, चिल्ला बॉर्डर, NH-24 पर भारी जाम
  • सेक्टर-62 और फेस-2 में लंबी कतारें
  • कई जगह एंबुलेंस तक फंसी

ट्रैफिक पुलिस ने हालात संभालने के लिए डायवर्जन लागू किया:

  • चिल्ला बॉर्डर से DND की ओर ट्रैफिक डायवर्ट
  • सेक्टर-62 और NH-24 के लिए वैकल्पिक मार्ग
  • नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर कंट्रोल ट्रैफिक

मेधा रूपम ने हालात को देखते हुए कई अहम निर्देश जारी किए:

  1. हर महीने 10 तारीख तक वेतन भुगतान
  2. ओवरटाइम का दोगुना पैसा
  3. साप्ताहिक अवकाश अनिवार्य
  4. बोनस समय पर खाते में
  5. कार्यस्थल पर महिला सुरक्षा कमेटी
  6. शिकायत पेटी की व्यवस्था

साथ ही एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जहां मजदूर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

66
क्या आगे और बढ़ सकता है आंदोलन?

फिलहाल हालात पूरी तरह शांत नहीं हैं। आंदोलन अब कई जिलों में फैल चुका है, जिससे आने वाले दिनों में इसके और बड़ा होने की संभावना है। अगर प्रशासन और कंपनियां जल्द कोई ठोस समाधान नहीं निकालतीं, तो यह आंदोलन NCR की इंडस्ट्री और आम जिंदगी दोनों पर बड़ा असर डाल सकता है।

नोएडा से शुरू हुआ मजदूरों का यह विरोध अब एक बड़े सामाजिक और आर्थिक मुद्दे में बदल गया है। एक तरफ मजदूर अपनी बुनियादी जरूरतों के लिए आवाज उठा रहे हैं, तो दूसरी तरफ शहर की रफ्तार भी प्रभावित हो रही है। अब सबकी नजर प्रशासन और कंपनियों पर है कि वे इस संकट का समाधान कितनी जल्दी निकालते हैं।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories