
मोहाली / नई दिल्ली: क्या कोई ऑफिस की सुरक्षित मानी जाने वाली चारदीवारी के भीतर भी मौत का शिकार हो सकता है? पंजाब के मोहाली में एक नामी पैकर्स एंड मूवर्स प्राइवेट कंपनी के दफ्तर में गुरुवार की शाम रोज़ की तरह ही सामान्य थी। कर्मचारी अपनी-अपनी डेस्क पर काम खत्म करने में जुटे थे। लेकिन ठीक शाम के 7:40 बजे, दफ्तर के दरवाज़े को पार कर एक ऐसा साया अंदर दाखिल हुआ, जिसने चंद मिनटों में पूरी कंपनी को 'क्राइम सीन' और कत्लखाने में तब्दील कर दिया। सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हुई यह खौफनाक वारदात किसी भी कमज़ोर दिल इंसान को दहला देने के लिए काफी है।
दफ्तर के भीतर डिंपल नाम की महिला कर्मचारी अपनी डेस्क पर बैठकर पूरी एकाग्रता के साथ काम कर रही थी। वह इस बात से पूरी तरह अनजान थी कि मौत ठीक उसके पीछे आकर खड़ी हो चुकी है। तभी दफ्तर के सन्नाटे को चीरता हुआ उसका ही एक सहकर्मी, हरविंदर मान उर्फ हैरी, हाथ में धारदार चाकू लिए डिंपल की ओर बढ़ा।
बिना संभलने का मौका दिए, हैरी ने डिंपल की पीठ पर पहला जानलेवा वार कर दिया। अपनी जान बचाने के लिए खून से लतपथ डिंपल ने चीखते हुए आगे की तरफ दौड़ लगाई, लेकिन सनकी हो चुका हैरी उस पर खून सवार होने की हद तक हावी था। उसने डिंपल को बालों से पकड़ा, बेरहमी से खींचते हुए कंपनी के मुख्य दरवाज़े के पास ले गया और लगातार चाकू घोंपता रहा। दफ्तर के चार-पांच सहकर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर हैरी को रोकने की पूरी कोशिश की, लेकिन हैरी के सिर पर सवार कत्ल का भूत देखकर वे भी पीछे हटने को मजबूर हो गए।
"Rejected Lover Stabs Ex-Girlfriend to Death Inside Mohali Office, Then Attempts Suicide"#Mohali, #Punjab - In a shocking case of suspected rejection-driven violence, a 30-year-old woman named Dimple was stabbed to death by her former boyfriend inside a private Packers & Movers… pic.twitter.com/GRXcNOjG8f
— Siraj Noorani (@sirajnoorani) June 5, 2026
दफ्तर के फर्श पर खून का समंदर बह रहा था। हैरी ने आव देखा न ताव, डिंपल के शरीर पर एक के बाद एक 20 से ज्यादा बार चाकू से प्रहार किया। जब डिंपल का शरीर पूरी तरह बेजान होकर फर्श पर गिर गया और उसकी सांसें थम गईं, तब जाकर हैरी का गुस्सा शांत हुआ। लेकिन कहानी का सबसे वीभत्स और सस्पेंस से भरा मोड़ आना अभी बाकी था। डिंपल को मौत के घाट उतारने के बाद हैरी भागा नहीं। वह वापस दफ्तर के उसी हिस्से में गया जहां डिंपल कुछ देर पहले बैठी थी। इसके बाद उसने जो किया, उसने वहां मौजूद कर्मचारियों की रूह कंपा दी। हैरी ने उसी खून से सने चाकू को अपने गले पर रख लिया और खुद की जान लेने की कोशिश में 30 से अधिक बार अपने ही गले पर वार किए। दफ्तर की दीवारें और फर्श दोनों के खून से लाल हो चुके थे।
इस दिल दहला देने वाली वारदात की सूचना मिलते ही घबराए हुए कर्मचारियों ने पुलिस को फोन किया। दोनों को तुरंत पास के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने डिंपल को मृत घोषित कर दिया, जबकि 30 वार झेलने के बाद हैरी की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और वह आईसीयू में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।
Mohali, Punjab: A man identified as Harjinder Singh Mann attacked his female colleague with a knife at a Phase-11 office in Mohali before injuring himself. CCTV footage shows the incident clearly. Both had been working in the same company for three years. The accused is a… pic.twitter.com/skofaRVL18
— IANS (@ians_india) June 5, 2026
जांच में सामने आया है कि हैरी और डिंपल पिछले तीन साल से इसी कंपनी में साथ काम कर रहे थे। इस दौरान उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। हालांकि, कुछ समय पहले ही डिंपल ने इस रिश्ते से दूरी बना ली थी और उनका ब्रेकअप हो गया था। हैरी लगातार उस पर पैचअप करने का दबाव बना रहा था, जिससे वह गहरे मानसिक तनाव में था। वारदात वाले दिन भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर तीखी बहस हुई थी। पटियाला के रहने वाले इन दोनों परिवारों को पुलिस ने सूचना दे दी है। फोरेंसिक टीम ने मौके से सुराग जुटा लिए हैं, लेकिन सवाल अब भी वही है-क्या यह कत्ल अचानक हुए गुस्से का नतीजा था या हैरी पूरे प्लान के साथ दफ्तर में मौत का सामान लेकर घुसा था? पुलिस इसका जवाब ढूंढ रही है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से अहम सबूत जुटाए हैं। अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे की असली वजह का पता लगाने के लिए दोनों के रिश्ते, बातचीत और हालिया घटनाक्रम की गहन जांच की जा रही है। इस सनसनीखेज मामले ने एक बार फिर रिश्तों में बढ़ते तनाव, जुनूनी व्यवहार और कार्यस्थल की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजर पुलिस जांच पर है, जो यह बताएगी कि आखिर उस शाम ऐसा क्या हुआ जिसने एक रिश्ते को खूनी अंजाम तक पहुंचा दिया।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।