Ohio Hindu Temple Attack: मंदिर पर अचानक क्यों बरसीं ईंटें? 5 PHOTOS-VIDEO में देखें पूरा मंजर

Published : Oct 03, 2026, 03:31 PM IST

Ohio Hindu Temple Attack: ओहायो के हिंदू मंदिर में अचानक ईंटें फेंकी गईं, उस वक्त अंदर पुजारी और भक्त मौजूद थे। खिड़कियों के शीशे टूटकर बिखर गए। आखिर हमला क्यों हुआ और कौन था निशाने पर? 5 PHOTOS-VIDEO में देखें घटना के बाद का पूरा मंजर।

PREV
15
Hindu Temple Attack: मंदिर पर ईंटों से हमला

Temple Attack: अमेरिका के ओहायो राज्य से एक बेहद चिंताजनक और डरावनी खबर सामने आई है। ग्रेटर क्लीवलैंड के रिचमंड हाइट्स इलाके में स्थित श्री स्वामीनारायण वडताल धाम हिंदू मंदिर को निशाना बनाया गया है। कुछ अज्ञात उपद्रवियों ने मंदिर की इमारत पर ईंटों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस खौफनाक वारदात के वक्त मंदिर के अंदर पुजारी और कुछ भक्त मौजूद थे। गनीमत यह रही कि इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन मंदिर की खिड़कियां टूट गईं और कांच के टुकड़े चारों तरफ बिखर गए।

25
कब की है घटना?

घटना शुक्रवार, 2 अक्टूबर को दोपहर करीब 1:30 बजे रिचमंड हाइट्स इलाके में हुई। निशाना ग्रेटर क्लीवलैंड क्षेत्र स्थित श्री स्वामीनारायण वडताल धाम हिंदू मंदिर बना। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (HAF) और कोएलिशन ऑफ हिंदूज ऑफ नॉर्थ अमेरिका (CoHNA) ने घटना की जानकारी साझा की है। HAF के मुताबिक, हमले से जुड़े सर्विलांस फुटेज उपलब्ध हैं और अधिकारी उसकी जांच कर रहे हैं।

35
Temple Attack: अंदर थे पुजारी और भक्त

CoHNA के अनुसार, जब मंदिर पर ईंटें फेंकी गईं, उस समय पुजारी और कुछ श्रद्धालु परिसर के भीतर थे। अचानक हुए हमले से खिड़कियों के शीशे टूट गए और परिसर में कांच बिखर गया। अभी तक किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद किसी संदिग्ध की सार्वजनिक पहचान नहीं हुई है और तत्काल गिरफ्तारी की भी पुष्टि नहीं की गई। जांच एजेंसियां उपलब्ध CCTV फुटेज की मदद से हमले की कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं।

45
Hate Crime की जांच? मकसद अभी साफ नहीं

HAF ने इस घटना को संभावित हेट क्राइम बताया है और FBI तथा नागरिक अधिकार अधिकारियों को इसकी जानकारी दी है। संगठन ने दोषियों की जल्द पहचान और कार्रवाई की मांग की है। CoHNA ने भी रिचमंड हाइट्स की मेयर किम थॉमस और स्थानीय पुलिस से कार्रवाई की अपील की है। हालांकि, अभी तक कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने यह पुष्टि नहीं की है कि हमला धार्मिक नफरत से प्रेरित था। इसलिए फिलहाल इसे हेट क्राइम कहना संगठनों का दावा है, जांच का अंतिम निष्कर्ष नहीं।

55
Navratri से पहले मंदिर पर हमला

यह घटना ऐसे समय हुई है जब अमेरिका में अक्टूबर को हिंदू हेरिटेज मंथ के तौर पर मनाया जा रहा है और नवरात्रि भी करीब है। इससे स्थानीय हिंदू समुदाय में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है। CoHNA ने अमेरिका में हिंदू धार्मिक स्थलों पर हुई कुछ पिछली तोड़फोड़ की घटनाओं का भी रिकॉर्ड साझा किया है, लेकिन इन घटनाओं से ओहायो के इस हमले का सीधा संबंध साबित नहीं होता।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories