Operation Monsoon Thunder: टेलीग्राम पर ऑर्डर, क्रिप्टो से पेमेंट! कैसे चल रहा था अमेरिका तक ड्रग्स का खेल?

Published : Nov 20, 2026, 04:01 PM IST
operation monsoon thunder ncb dea drug syndicate 3000 parcels six arrested

सार

NCB और अमेरिकी DEA ने 'ऑपरेशन मानसून थंडर' के तहत भारत में ड्रग्स सिंडिकेट पर कार्रवाई की। चार शहरों में छापेमारी कर छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। जांच में 3,000 पार्सल और 59 हजार से ज्यादा ग्राहकों का डेटाबेस मिला। पढ़ें पूरी खबर।

Operation Monsoon Thunder: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और अमेरिकी ड्रग एन्फोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (DEA) ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट की कमर तोड़ दी है। 'ऑपरेशन मानसून थंडर' के तहत NCB ने हैदराबाद, दिल्ली, कोलकाता और लखनऊ समेत कई शहरों में छापेमारी कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें लखनऊ की आरती सोनी और कोलकाता का अब्दुल मुत्तलिब उर्फ रॉकी भी शामिल है। यह गिरोह भारत से अमेरिका की सड़कों पर जानलेवा ओपिओइड और साइकोट्रोपिक गोलियों की सप्लाई कर रहा था। डिजिटल रिकॉर्ड की पड़ताल में जून 2022 से नवंबर 2026 के बीच करीब 3,000 पार्सल भेजे जाने का पता चला है। इनमें लगभग पांच लाख गोलियां थीं।

Operation Monsoon Thunder: दिल्ली से लखनऊ तक छापेमारी

  • NCB ने इस अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट के भारतीय नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए कई शहरों में तलाशी अभियान चलाया।
  • हैदराबाद, दिल्ली, कोलकाता और लखनऊ में छापेमारी की गई।
  • कार्रवाई में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
  • जांच में सामने आया कि भारत में बैठे ऑपरेटर अमेरिका में मौजूद अपने साथियों के साथ मिलकर ड्रग्स की सप्लाई कर रहे थे।

Drug Trafficking: 3,000 पार्सल में भेजी गईं 5 लाख गोलियां

  • जांच एजेंसियों को मिले डिजिटल रिकॉर्ड से इस नेटवर्क के बड़े पैमाने पर सक्रिय होने का पता चला।
  • जून 2022 से नवंबर 2026 के बीच करीब 3,000 पार्सल भेजे गए।
  • इन पार्सलों में लगभग पांच लाख ओपिओइड और साइकोट्रोपिक गोलियां होने का अनुमान है।
  • NCB ने अमेरिका भेजे जाने वाले ऐसे कई पार्सलों की पहचान की, जिनमें 1,500 से अधिक गोलियां थीं।
  • इसकी जानकारी DEA को दी गई। इसके बाद अमेरिकी एजेंसी ने दो खेपों को जब्त कर लिया।

59 हजार ग्राहकों का डेटाबेस, ऐसे चलता था नेटवर्क

जांच में सामने आया कि भारत में बैठे लोग टेलीग्राम, स्काइप और व्हाट्सएप के जरिए ऑर्डर लेते थे। अमेरिका में मौजूद उनके साथी USPS समेत अलग-अलग डाक और डिलीवरी नेटवर्क से पार्सल आगे भेजते थे।

  • गूगल शीट जैसे साझा डिजिटल रिकॉर्ड में ग्राहकों और खेपों का हिसाब रखा जाता था।
  • अधिकारियों को 59 हजार से अधिक ग्राहकों का डेटाबेस मिला है।
  • इसमें डिलीवरी पते, USPS ट्रैकिंग आईडी, लेनदेन का इतिहास और ड्रग्स के प्रकार की जानकारी शामिल है।
  • यह डेटा आगे की जांच के लिए DEA को सौंप दिया गया है।

UPI, क्रिप्टो और हवाला से होता था भुगतान

वित्तीय जांच में पता चला कि नेटवर्क के सदस्य कई तरीकों से रकम हासिल करते थे। इनमें वेनमो, UPI, क्रिप्टोकरेंसी, थर्ड-पार्टी बैंक खाते और हवाला नेटवर्क शामिल थे। एजेंसियां अब इन लेनदेन की पड़ताल कर रही हैं, ताकि असली लाभार्थियों और अवैध कमाई का पता लगाया जा सके। एक गिरफ्तार आरोपी के पास मिली डिजिटल फाइलों और दवाओं के ब्रांड से यह संकेत भी मिला है कि इनकी खरीद कई देशों से की गई हो सकती है। इस पहलू की जांच जारी है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

कर्मचारियों की सैलरी क्यों नहीं बढ़ाते? PM मोदी ने उद्योगपतियों को क्यों फटकारा?
Yogi Adityanath Mother Death: CM योगी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां सावित्री देवी ने दुनिया को कहा अलविदा