'ID दिखाओ'-पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर की म्यूनिख इवेंट में घनघोर बेइज्जती! Watch Video

Published : Feb 15, 2026, 11:26 AM ISTUpdated : Feb 15, 2026, 11:29 AM IST

Diplomatic Shock: असीम मुनीर को जर्मनी के म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में एक हाई-प्रोफाइल इवेंट के दौरान ID दिखाने को कहे जाने का वीडियो वायरल होते ही सनसनी फैल गई। क्या यह सिर्फ सिक्योरिटी चेक था या पाकिस्तान को लेकर कोई कूटनीतिक संदेश छिपा है?

PREV
15

Munich Security Conference: वैश्विक पटल पर अक्सर बेज्जत होने वाले पाकिस्तान की म्यूनिक सिक्योरिटी कांफ्रेंस में एक बार फिर घनघोर बेइज्जती हो गई। यहां किसी और की नहीं बल्कि खुद को पाकिस्तान का मसीहा समझने वाले पाक सेना प्रमुख को तब शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा, जब एक हाई-प्रोफाइल अंतरराष्ट्रीय इवेंट के दौरान एंट्री गेट पर कुछ पल के लिए उन्हें रोक लिया गया। सिक्योरिटी ऑफिसर के सिर्फ दो शब्द-“ID दिखाओ”और देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। क्या यह सिर्फ रूटीन सिक्योरिटी चेक था? या फिर पाकिस्तान को लेकर कोई कूटनीतिक संदेश छिपा था?

25

वायरल वीडियो में आखिर हुआ क्या?

वीडियो में साफ दिखता है कि कॉन्फ्रेंस हॉल में एंट्री से कुछ कदम पहले एक सिक्योरिटी ऑफिसर, फील्ड मार्शल असीम मुनीर के नेम बैज पर टैप करता है। वह उनके गले में लटक रहे ID कार्ड की ओर इशारा करते हुए कहता है- “क्या आप इसे घुमा सकते हैं?” हालांकि कुछ ही सेकंड में स्थिति सामान्य हो जाती है और असीम मुनीर को अंदर जाने दिया जाता है, लेकिन इतने भर से ही मामला सुर्खियों में आ गया।

35

क्या यह सामान्य सिक्योरिटी प्रोटोकॉल था?

म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस दुनिया के सबसे संवेदनशील और हाई-सिक्योरिटी इवेंट्स में गिनी जाती है। यहां राष्ट्राध्यक्षों, आर्मी चीफ्स और टॉप डिप्लोमैट्स की मौजूदगी होती है। ऐसे में हर डेलिगेट का ID चेक, बैज की वेरिफिकेशन, और मल्टी-लेयर सिक्योरिटी आम बात है। लेकिन सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि यह घटना कैमरे में कैद हो गई और समय भी बेहद संवेदनशील है।

45

JSMM का विरोध-मामले में नया एंगल?

इस पूरे घटनाक्रम के बीच जर्मनी स्थित एक सिंधी पॉलिटिकल ऑर्गनाइजेशन जेय सिंध मुत्तहिदा महाज़ (JSMM) ने म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में असीम मुनीर की मौजूदगी पर कड़ा विरोध जताया। JSMM के सदस्यों ने वेन्यू के बाहर प्रदर्शन किया। पाकिस्तान में कथित ह्यूमन राइट्स उल्लंघन का मुद्दा उठाया और संगठन के चेयरमैन शफी बुरफत ने इसे “बेहद अफसोसनाक” बताते हुए संयुक्त राष्ट्र, यूरोपीय संघ, जर्मन सरकार और इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स बॉडीज़ से इस पर ध्यान देने की अपील की।

55

म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस क्यों है इतना अहम?

यह सम्मेलन सिर्फ भाषणों का मंच नहीं है। यहां वैश्विक सुरक्षा, युद्ध और शांति, मानवाधिकार और जियोपॉलिटिक्स जैसे मुद्दों पर गंभीर चर्चा होती है। इसीलिए यहां मौजूद हर चेहरा और हर घटना अपने आप में संदेश बन जाती है। फिलहाल जवाब साफ नहीं हैं, लेकिन इतना तय है कि म्यूनिख का यह ‘ID मोमेंट’ सिर्फ एक सिक्योरिटी चेक से कहीं ज़्यादा चर्चा बटोर चुका है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories