अमेरिका से MBA, करोड़ों की कंपनी! कौन हैं पंकजा मुंडे, जिन्हें मिला महाराष्ट्र का CM बनने का ऑफर?

Published : Aug 04, 2026, 11:05 AM IST
Pankaja Munde

सार

Who is Pankaja Munde: अमेरिका से MBA, बीजेपी की राष्ट्रीय सचिव और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री। जानिए कौन हैं पंकजा मुंडे, जिन्हें सीएम की कुर्सी का ऑफर मिला है।

Pankaja Munde Profile: महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों बीजेपी नेता पंकजा मुंडे का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है। इसकी वजह उनका एक बयान और उन्हें मिला सीएम का ऑफर है। दरअसल, पंकजा मुंडे ने 1 अगस्त को एक कार्यक्रम के दौरान राजनीति से संन्यास लेने की बात कही। इसके तुरंत बाद कांग्रेस ने उन्हें मुख्यमंत्री (CM) पद का ऑफर दे दिया। कांग्रेस का कहना है कि अगर पंकजा बीजेपी छोड़कर आती हैं, तो उन्हें सीएम बनाया जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर पंकजा मुंडे कौन हैं, कहां से पढ़ाई की है, उनका पॉलिटिकल बैकग्राउंड कैसा रहा है...

पंकजा मुंडे क्यों अचानक चर्चा में आईं?

पंकजा मुंडे ने 1 अगस्त को महाराष्ट्र के परली में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि वह पिछले 24 साल से राजनीति में हैं और कई बार उन्हें ऐसा लगा कि अब राजनीति छोड़ देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विकास के लिए लगातार काम करने के बाद भी कई समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि लोगों का प्यार और भरोसा उन्हें आगे काम करने की ताकत देता है। इसी बयान के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि अगर पंकजा मुंडे बीजेपी छोड़ती हैं तो कांग्रेस और उसके सहयोगी उन्हें राज्य की पहली ओबीसी महिला मुख्यमंत्री बनाने का समर्थन कर सकते हैं। इसके बाद उनका नाम फिर से सुर्खियों में आ गया।

पंकजा मुंडे कौन हैं?

पंकजा मुंडे का जन्म 26 जुलाई 1979 को महाराष्ट्र के परली में हुआ था। वह कोई आम नेता नहीं हैं, बल्कि उनका नाता एक बेहद पावरफुल राजनीतिक परिवार से है। वह महाराष्ट्र के कद्दावर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय गोपीनाथ मुंडे की सबसे बड़ी बेटी हैं। बीजेपी के दिग्गज नेता रहे प्रमोद महाजन उनके सगे मामा थे। उनकी बहन प्रीतम मुंडे भी राजनीति में सक्रिय हैं। एनसीपी नेता धनंजय मुंडे उनके रिश्तेदार हैं, हालांकि दोनों अलग-अलग राजनीतिक दलों में हैं। उनके पति अमित पालवे डॉक्टर हैं। यानी राजनीति उनके खून में है।

पंकजा मुंडे ने कहां से पढ़ाई की है?

पंकजा मुंडे ने अपनी शुरुआती पढ़ाई महाराष्ट्र में की। इसके बाद उन्होंने अमेरिका से MBA की पढ़ाई की। पंकजा सिर्फ राजनीति नहीं करतीं, बल्कि पुणे में उनकी खुद की एक आईटी या सॉफ्टवेयर कंपनी भी है। इसके अलावा, वह शुगर फैक्ट्री (चीनी मिल) और बैंकिंग सेक्टर के बड़े कारोबार से भी जुड़ी हुई हैं।

24 की उम्र में एंट्री और पिता की विरासत

पंकजा मुंडे ने महज 24 साल की उम्र में राजनीति में कदम रख दिया था। शुरुआत बीजेपी युवा मोर्चा से हुई और फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। साल 2009 में वह पहली बार बीड जिले की परली सीट से विधायक चुनी गईं। साल 2014 के चुनावों के समय उनके पिता का निधन हो गया था। तब पंकजा ने अकेले जिम्मेदारी उठाते हुए 300 से ज्यादा गांवों में 400 रैलियां की थीं। 2014 में ही देवेंद्र फडणवीस की सरकार में उन्हें ग्राम विकास और महिला एवं बाल विकास जैसी बड़ी मिनिस्ट्री दी गई। फिलहाल वह महाराष्ट्र सरकार में पर्यावरण और पशुपालन कैबिनेट मंत्री हैं।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

ट्रेनों के खाने पर आखिर क्यों लगा ₹5.13 करोड़ का जुर्माना? रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा खुलासा
नमो भारत यात्रियों के लिए बड़ा अलर्ट! 12 अगस्त तक 17 स्टेशनों के कई गेट बंद, सफर से पहले जरूर पढ़ें