
नई दिल्ली: अगर आप दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन से सफर करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। वार्षिक कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के तहत बड़ा कदम उठाया है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने घोषणा की है कि 4 से 12 अगस्त तक नमो भारत के 17 प्रमुख स्टेशनों के कई प्रवेश और निकास द्वार (Entry/Exit Gates) अस्थायी रूप से बंद रहेंगे। इसके साथ ही इन प्रभावित हिस्सों पर पार्किंग सुविधा भी सीमित रहेगी।
प्रशासनिक निर्देशों के बाद 17 स्टेशनों के चुनिंदा गेटों को बंद किया गया है ताकि तीर्थयात्रियों की आवाजाही सुरक्षित रहे और ट्रैफिक में कोई बाधा न आए।
ये भी पढ़ें… PM आवास तक मार्च पर अड़े केजरीवाल! E20 को लेकर आज बड़ा शक्ति प्रदर्शन, पुलिस ने पहले ही खींच दी लकीर
एनसीआरटीसी ने यात्रियों से अपील की है कि वे सफर से पहले अपने स्टेशन की स्थिति की जानकारी लें और उपलब्ध वैकल्पिक प्रवेश एवं निकास द्वारों का उपयोग करें। निगम ने असुविधा के लिए खेद जताते हुए स्पष्ट किया है कि सराय काले खां–मोदीपुरम कॉरिडोर पर ट्रेन सेवाएं बिना किसी बदलाव के संचालित होंगी। 14 अगस्त तक ट्रेनें सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक हर 8 मिनट के अंतराल पर चलेंगी।
गेट बंद होने के बावजूद नमो भारत ट्रेनों का संचालन पूरी तरह सामान्य रहेगा। सराय काले खां से मोदीपुरम कॉरिडोर पर ट्रेनें 14 अगस्त तक रोजाना सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक हर 8 मिनट के अंतराल पर चलती रहेंगी। यात्रियों का नया कीर्तिमान: सोमवार को इस कॉरिडोर पर यात्रियों की संख्या 1.50 लाख से अधिक पहुंचने का अनुमान है। अगर ऐसा होता है, तो यह 8 जून 2026 को दर्ज किए गए 1.25 लाख दैनिक यात्रियों के पिछले ऑल-टाइम रिकॉर्ड को तोड़ देगा।
ये भी पढ़ें…. Census 2027 का दूसरा चरण 17 अगस्त से, आखिर क्यों मांगी जाएगी माता-पिता की जन्म जानकारी?
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।