
नई दिल्ली: देश की Census 2027 प्रक्रिया का दूसरा चरण 17 अगस्त से शुरू होने जा रहा है और इस बार जनगणना कई मायनों में पहले से अलग होगी। पहली बार देशभर में जाति आधारित गणना की जाएगी। इसके अलावा उत्तरदाताओं से माता-पिता की जन्मतिथि और जन्मस्थान जैसी महत्वपूर्ण जानकारी भी ली जा सकती है। गृह मंत्रालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। वहीं लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बर्फीले क्षेत्रों में जनगणना 1 से 30 सितंबर के बीच होगी।
जनगणना के दूसरे चरण से पहले 17 से 30 अगस्त तक नागरिकों को Self-Enumeration (स्वगणना) की सुविधा मिलेगी। इस दौरान लोग SE पोर्टल पर ऑनलाइन अपनी और परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे। यानी घर-घर आने वाले गणनाकर्मी का इंतजार किए बिना भी जनगणना पूरी की जा सकेगी।
बर्फीले क्षेत्रों जैसे लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में जनसंख्या गणना 1 से 30 सितंबर तक चलेगी। इससे पहले आम नागरिकों को डिजिटल सुविधा देने की तैयारी की गई है।
ये भी पढ़ें… VIDEO: बिहार में पंचायत ने रेप पीड़िता को ही ठहराया दोषी, थूक चाटने को किया मजबूर!
सूत्रों के अनुसार, जाति की जानकारी उत्तरदाता द्वारा बताए गए विवरण के आधार पर दर्ज होगी। अधिकारियों का कहना है कि 2011 की सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना में 45 हजार से अधिक जातियों के नाम सामने आए थे। इस बार AI और डिजिटल टूल्स की मदद से इन आंकड़ों को व्यवस्थित किया जाएगा।
पहली बार जनगणना में माता-पिता की जन्मतिथि और जन्मस्थान की जानकारी भी जुटाई जाएगी। माना जा रहा है कि इससे नागरिकता संबंधी आंकड़ों का बेहतर विश्लेषण करने में मदद मिलेगी। हालांकि, सरकार ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) की प्रक्रिया इस बार जनगणना से अलग रहेगी। नई व्यवस्था के साथ Census 2027 केवल आबादी की गिनती तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि सामाजिक और प्रशासनिक योजना निर्माण के लिए अधिक व्यापक डेटा जुटाने का माध्यम भी बनेगी।
ये भी पढ़ें… PM आवास तक मार्च पर अड़े केजरीवाल! E20 को लेकर आज बड़ा शक्ति प्रदर्शन, पुलिस ने पहले ही खींच दी लकीर
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।