Passport vs Citizenship Debate: भारत में नागरिकता का असली डॉक्यूमेंट क्या है?

Published : Jun 25, 2026, 03:39 PM IST
Citizenship Proof in India

सार

Citizenship Proof in India: पासपोर्ट को लेकर बढ़ी बहस के बीच जानिए क्या है भारतीय नागरिकता का असली डॉक्यूमेंट। भारत में कोई एक नागरिकता प्रमाण पत्र है या नहीं।

Passport Citizenship Debate: विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs) की हालिया टिप्पणी ने एक बार फिर देश में नागरिकता और दस्तावेजों को लेकर बहस तेज कर दी है। मंत्रालय ने साफ कहा कि पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम प्रमाण नहीं, बल्कि एक अंतरराष्ट्रीय यात्रा दस्तावेज है, जिसका उद्देश्य सिर्फ विदेश यात्रा को आसान बनाना है। यह मुद्दा तब और चर्चा में आया जब सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court of India) की टिप्पणियों और सार्वजनिक बहसों में आधार कार्ड, वोटर आईडी और पासपोर्ट जैसे दस्तावेजों की कानूनी भूमिका पर सवाल उठने लगे। ऐसे में जानिए भारत में नागरिकता का असली प्रूफ क्या है? क्या भारत में कोई एक नागरिकता प्रमाण पत्र है?

पासपोर्ट क्या है और इसकी असली भूमिका

पासपोर्ट एक सरकारी दस्तावेज है जो विदेश यात्रा के लिए जारी किया जाता है। इसमें व्यक्ति की पहचान और राष्ट्रीयता दर्ज होती है, ताकि दूसरे देश उसे यात्रा अनुमति दे सकें। यह दस्तावेज वीजा प्रक्रिया, इमिग्रेशन जांच और विदेश में भारतीय दूतावास से सहायता पाने में सबसे अहम भूमिका निभाता है। लेकिन कानूनी रूप से इसे नागरिकता का अंतिम प्रमाण नहीं माना जाता।

राष्ट्रीयता और नागरिकता में फर्क

बहस का बड़ा हिस्सा इसी फर्क को लेकर है। राष्ट्रीयता बताती है कि व्यक्ति किस देश से जुड़ा है, जबकि नागरिकता उस देश में उसके अधिकार और जिम्मेदारियां तय करती है। इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने भी कहा कि पासपोर्ट को नागरिकता का अंतिम प्रमाण नहीं माना जा सकता। वहीं लेखक और गीतकार जावेद अख्तर ने सवाल उठाया कि जब कोई दस्तावेज 100% नागरिकता का सबूत नहीं है, तो फिर कानूनों में उसकी भूमिका को लेकर स्पष्टता क्यों नहीं है।

क्या भारत में कोई एक नागरिकता प्रमाण पत्र है?

भारत में फिलहाल ऐसा कोई एक फाइनल सर्टिफिकेट नहीं है जो हर स्थिति में नागरिकता साबित करे। नागरिकता का निर्धारण नागरिकता कानूनों और सरकारी रिकॉर्ड के आधार पर किया जाता है, न कि किसी एक दस्तावेज के आधार पर। यही कारण है कि अलग-अलग दस्तावेज अलग-अलग काम के लिए उपयोग होते हैं। कुछ पहचान के लिए, कुछ वोटिंग के लिए और कुछ कर या यात्रा से जुड़े कामों के लिए।

पहचान दस्तावेज क्यों नहीं हैं नागरिकता का सबूत

आधार कार्ड, वोटर आईडी और पैन कार्ड जैसे दस्तावेज मुख्य रूप से सेवाओं और पहचान के लिए बनाए गए हैं। इसलिए इन्हें अपने आप में नागरिकता का निर्णायक प्रमाण नहीं माना जाता। पासपोर्ट अधिनियम और नागरिकता कानून के बीच यही अंतर इस पूरी बहस की जड़ है।

पासपोर्ट रद्द होने का मतलब नागरिकता खत्म होना नहीं

पासपोर्ट रद्द या निलंबित होने का अर्थ यह नहीं कि नागरिकता खत्म हो गई। यह कई प्रशासनिक या कानूनी कारणों से हो सकता है, जबकि नागरिकता समाप्त करने की प्रक्रिया अलग कानून के तहत होती है। इस पूरी बहस ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या भारत को नागरिकता के लिए एक स्पष्ट और एकीकृत दस्तावेज प्रणाली की जरूरत है, या मौजूदा कानूनी ढांचा ही पर्याप्त है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Muzaffarnagar में Torture Factory... रिहा हुए मजदूरों ने बताई'नरक' जैसी जिंदगी की दास्तान
गुरु की तस्वीरों की बेअदबी : राघव चड्ढा का विस्फोटक खुलासा, CM भगवंत मान का मांगा इस्तीफा