
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर नवंबर अहम साबित हो सकता है। ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स के अनुमान के मुताबिक, सरकार नवंबर में ईंधन की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी कर सकती है। इसकी बड़ी वजह 2027 की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों का कार्यक्रम बताया जा रहा है। अगर ऐसा हुआ तो पहले से बढ़ी महंगाई पर ईंधन कीमतों का एक और दबाव पड़ सकता है।
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स की लीड इकोनॉमिस्ट एलेक्जेंड्रा हरमन प्रसाद के हवाले से कहा गया है कि नवंबर ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी के लिए आखिरी व्यावहारिक मौका हो सकता है। इसके बाद उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में चुनावी गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है। 2027 में गोवा, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं। हालांकि, यह अनुमान है, सरकार की ओर से कीमत बढ़ाने की कोई घोषणा नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें: दिवाली ही नहीं, नवरात्रि-क्रिसमस पर भी सड़क पर पटाखे फोड़ने पर कोर्ट का बैन!
ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स का अनुमान है कि ईंधन कीमतों में संभावित बढ़ोतरी से अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में खुदरा महंगाई 6.2% और जनवरी-मार्च 2027 में 6.5% तक पहुंच सकती है। यह RBI के 2-6% के लक्ष्य की ऊपरी सीमा से ऊपर होगा। सितंबर 2026 में खुदरा महंगाई 5.54% रही थी, जो अगस्त के 4.83% से ज्यादा है। RBI ने अक्टूबर-दिसंबर के लिए 6% और जनवरी-मार्च के लिए 5.7% महंगाई का अनुमान जताया है।
ऑक्सफोर्ड का अनुमान RBI के मौजूदा अनुमान से ज्यादा है। रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर में 25 बेसिस पॉइंट की दर बढ़ोतरी के बाद अगर महंगाई ऊंची बनी रहती है तो दिसंबर और फरवरी की नीतिगत बैठकों में भी 25-25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की जरूरत पड़ सकती है।
वहीं, नवंबर में ईंधन कीमतें नहीं बढ़ती हैं तो ऑक्सफोर्ड अपने महंगाई अनुमानों में 10-30 बेसिस पॉइंट तक कमी कर सकता है। यानी नवंबर का फैसला पेट्रोल-डीजल के साथ महंगाई और ब्याज दरों की आगे की दिशा के लिए भी अहम हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Kanpur Case: पति की हत्या, बेटा जेल में… कारोबार चलाने के लिए अब कोर्ट पहुंचीं पुनीता मिनोचा
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।