
PM Kisan 24th Installment Latest News: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए बड़ी खबर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा जिले के भिलड़ी से पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी कर दी है। इसके तहत देश के 9.34 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 2-2 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। सरकार ने कुल 18,680 करोड़ रुपये किसानों के खातों में भेजे हैं।
दिवाली से पहले किस्त जारी होने से किसानों को बड़ी राहत मिली है। हालांकि, इस बार योजना के लाभार्थियों की संख्या में कमी आई है। 10 लाख से ज्यादा किसानों के नाम योजना से हटा दिए गए हैं। ऐसे में कई किसान यह जानना चाहते हैं कि उनके खाते में 2,000 रुपये पहुंचे हैं या नहीं। अगर आपके मोबाइल पर पीएम किसान की 24वीं किस्त का मैसेज नहीं आया है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर की मदद से आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर अपना पेमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।
अगर आपके बैंक खाते में पीएम किसान की 24वीं किस्त के 2,000 रुपये नहीं पहुंचे हैं या मोबाइल पर पैसे आने का मैसेज नहीं मिला है, तो आप खुद अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
1. सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर pmkisan.gov.in वेबसाइट खोलें।
2. होमपेज पर Know Your Status के विकल्प पर क्लिक करें।
3. अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
4. इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा।
5. OTP दर्ज करके आगे बढ़ें।
6. अब आपके सामने पीएम किसान योजना के स्टेटस की पूरी जानकारी खुल जाएगी। यहां आप पता कर सकते हैं कि आपकी 24वीं किस्त का पेमेंट जारी हुआ है या नहीं।
अगर आप यह जानना चाहते हैं कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना की लाभार्थी सूची में आपका नाम है या नहीं, तो इसके लिए भी ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध है।
1. सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर Beneficiary List के विकल्प पर क्लिक करें।
3. अब अपना राज्य चुनें।
4. इसके बाद जिला और उप-जिला का नाम दर्ज करें।
5. अब अपना ब्लॉक और गांव चुनें।
6. सभी जानकारियां भरने के बाद सूची देखें।
7. आपके सामने पूरे गांव के लाभार्थियों की सूची खुल जाएगी। इसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।