
PM Modi Bastar Visit: कभी लाल आतंक का गढ़ माना जाने वाला छत्तीसगढ़ का बस्तर अब शांति और विकास की नई इबारत लिख रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार अपनी दिवाली बस्तर में नक्सल विरोधी अभियानों में डटे बहादुर सुरक्षा बलों के जवानों के साथ मना रहे हैं। पीएम मोदी ने 'X' पर बस्तर के बदलते मिजाज की सराहना करते हुए लिखा कि जिस इलाके में कभी बंदूक और हिंसा का बोलबाला था, वहां अब सड़कें, स्कूल और विकास पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री का यह दौरा उस बस्तर में हो रहा है जहाँ सुरक्षा बलों की मुस्तैदी ने नक्सलियों को बैकफुट पर धकेल दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई और CRPF की बड़ी उपलब्धि का जिक्र किया। पीएम ने बताया कि पिछले एक साल में ड्यूटी के दौरान ऑपरेशन में CRPF का एक भी जवान शहीद नहीं हुआ। उनके मुताबिक, 47 साल में पहली बार ऐसा हुआ है। मोदी ने इसे जवानों के साहस और सरकार की मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति का परिणाम बताया।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi celebrates #Diwali🪔with secuirty personnel in Bastar, Chhattisgarh
PM Modi says, "You are all a part of my family. This time, I have come to celebrate Diwali in the forests of Bastar. This is a land where the menace of Naxalism once prevailed. However, owing to your sacrifice and dedication, the menace of Naxalism has now ended in this very region, and a new wave of development has begun."
(Source: DD)
— ANI (@ANI) November 8, 2026
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।