
Kanpur Thar Accident: उत्तर प्रदेश के कानपुर में दिवाली की पूर्व संध्या पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। शनिवार रात तेज रफ्तार थार ने एक इलेक्ट्रिक स्कूटर को टक्कर मार दी। इस हादसे में 55 वर्षीय स्कूटर सवार संतोष कुमार सिंह चौहान की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के समय थार एक महिला चला रही थी। SUV में उसके साथ एक और महिला भी मौजूद थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, थार की रफ्तार काफी तेज थी। इसी दौरान ड्राइवर ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद SUV सड़क पर मौजूद कई लोगों से टकराती हुई स्कूटर सवार संतोष सिंह चौहान तक पहुंची और उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही जान चली गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। आरोप है कि दुर्घटना के बाद SUV में सवार दोनों महिलाएं मौके से फरार हो गईं।
प्रत्यक्षदर्शी राकेश कुमार ने बताया कि महिंद्रा थार बहुत तेज रफ्तार में थी। SUV ने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर को टक्कर मारी और फिर उसे करीब 25 से 30 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। इसके बाद गाड़ी एक रेलिंग से जा टकराई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति देखी। दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए वहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।
#WATCH | Kanpur, Uttar Pradesh: Assistant Commissioner of police, Kalyanpur, Dileep Kumar Singh says, "This evening at 7:30 PM, information was received that an accident had occurred. Upon the police's arrival at the scene, it was found that a car had struck a person riding a scooter; the scooter rider died on the spot. The deceased has been identified as Santosh Kumar Singh Chauhan. Contact has been established with the family of the deceased. A case is being registered, and further legal action is being taken in this regard..."
(Source: Kanpur police)
— ANI (@ANI) November 7, 2026
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।