PM Modi-Sharad Pawar Call: 'सुप्रिया अब तैयार हैं', मोदी ने ऐसा क्यों कहा, क्या है बड़ा सियासी प्लान?

Published : Nov 05, 2026, 07:06 AM IST
pm modi call sharad pawar supriya sule ready statement ncp merger maharashtra politics

सार

PM Modi Sharad Pawar Call: पीएम मोदी ने शरद पवार से फोन पर कहा, 'सुप्रिया अब तैयार हैं।' आखिर इस बयान के क्या हैं सियासी मायने? क्या NCP के दोनों गुट फिर एक होंगे और क्या सुप्रिया सुले को मोदी कैबिनेट में मिलेगी जगह?

PM Modi Sharad Pawar Call: शरद पवार की तबीयत खराब हुई, वो अस्पताल में भर्ती हुए और फिर डिस्चार्ज भी हो गए। सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन तभी दिल्ली से एक फोन कॉल आया और महाराष्ट्र का सियासी पारा अचानक चढ़ गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद फोन करके 85 साल के शरद पवार का हाल-चाल पूछा। पवार के बेहद करीबी विट्ठल मनियार के मुताबिक, पीएम ने उनसे कहा-"साहब, आप आराम कीजिए। सुप्रिया अब तैयार हैं, हम सब मिलकर देश की जिम्मेदारी संभाल लेंगे।" इस एक बयान ने कयासों का बाजार गर्म कर दिया है। क्या NCP का शरद पवार गुट फिर से BJP के साथ आ रहा है? या फिर सुप्रिया सुले को मोदी सरकार के कैबिनेट में जगह मिलने वाली है?

PM Modi Sharad Pawar Conversation: फोन पर क्या हुई बात?

  • मनियार के अनुसार, बुधवार सुबह पीएम मोदी ने शरद पवार को फोन कर उनकी सेहत की जानकारी ली।
  • मोदी ने उनसे आराम करने की सलाह देते हुए कहा, 'सुप्रिया अब तैयार हैं। सुप्रिया और हम सब मिलकर देश की देखभाल कर लेंगे।'
  • जवाब में पवार ने कहा कि जब आप सब लोग जिम्मेदारी संभाल रहे हैं तो उन्हें देश की चिंता करने की जरूरत नहीं है।
  • हालांकि, प्रधानमंत्री मोदी और शरद पवार की ओर से इस बातचीत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई

PM Modi Sharad Pawar Conversation: क्या बातचीत के मायने सिर्फ शिष्टाचार हैं?

  • स्नेह और सम्मान: मनियार के मुताबिक पीएम मोदी ने बहुत सम्मान से बात की और पवार साहब से पूरी तरह आराम करने की अपील की।
  • पवार का जवाब: शरद पवार ने भी पीएम को धन्यवाद दिया और कहा कि जब आप सब लोग हैं तो मुझे देश की कोई चिंता नहीं है, मैं आराम कर रहा हूं।
  • आधिकारिक पुष्टि नहीं: हालांकि, इस पूरी बातचीत को लेकर न तो पीएमओ और न ही शरद पवार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है।

Supriya Sule Cabinet Speculations: सुप्रिया सुले के मोदी कैबिनेट में शामिल होने के कयास

  • पुरानी चर्चाओं को मिली हवा: सुप्रिया सुले को केंद्र सरकार में मंत्री बनाए जाने की खबरें पिछले कुछ महीनों से तैर रही थीं, जिन्हें इस कॉल ने फिर हवा दे दी है।
  • विपक्ष का मजबूत चेहरा: फिलहाल सुप्रिया सुले INDIA गठबंधन की एक प्रमुख आवाज हैं। हाल ही में उन्होंने दिल्ली में चुनाव आयोग और बीजेपी के खिलाफ मोर्चा भी खोला था।

NCP Merger Update: क्या पवार परिवार फिर से एक होगा?

  • अजित पवार के निधन के बाद का माहौल: इस साल जनवरी में एक विमान हादसे में अजित पवार के निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को जिम्मेदारी मिली, लेकिन दोनों गुटों के बीच विलय की बातचीत अटक गई।
  • अमित शाह से मुलाकात: अजित पवार गुट के कुछ नेताओं ने हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी, जिससे विलय की चर्चाएं दोबारा शुरू हुईं।
  • तटकरे का बयान: महाराष्ट्र NCP अध्यक्ष सुनील तटकरे का कहना है कि फिलहाल विलय का कोई इरादा नहीं है और पार्टी सुनेत्रा पवार के नेतृत्व में ही आगे बढ़ेगी।

शरद पवार पहले ही कह चुके हैं कि NDA के साथ जाने या विलय का कोई सवाल ही नहीं उठता। लेकिन राजनीति में जो दिखता है, वो होता नहीं। पीएम मोदी का यह फोन कॉल महज एक शिष्टाचार भेंट था या फिर किसी नई सियासी पटकथा की शुरुआत, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

अमेरिका भी नहीं रोक पाएगा भारत के जहाज! ईरान ने होर्मुज पर लिया बड़ा फैसला
UP चुनाव आते ही 'ठगेश्वर शास्त्री' आ गए? तेजस्वी का VIDEO Viral | Lord Krishna Controversy