NEET छात्रों के लिए 45 मिनट एयरपोर्ट पर रुके PM Modi, ताकि काफिले से ट्रैफिक में ना फंसे बच्चे

Published : Jun 22, 2026, 09:40 AM IST
PM Modi

सार

NEET परीक्षा के दिन PM मोदी छात्रों के लिए 45 मिनट एयरपोर्ट पर रुके। परीक्षा केंद्रों पर बुर्का और पवित्र धागे को लेकर विवाद हुआ। एक छात्रा गलत एडमिट कार्ड लेकर पहुंची, जिसे स्कूल ने सही केंद्र पहुंचाया।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को कोलकाता से दिल्ली लौटे, लेकिन एयरपोर्ट से सीधे अपने घर नहीं गए। वो करीब 45 मिनट तक एयरपोर्ट पर ही रुके रहे। इसकी वजह थी NEET की परीक्षा, जो दोपहर 2 बजे से शुरू होनी थी। मोदी दोपहर करीब 1:15 बजे कोलकाता से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे थे। उस वक्त NEET परीक्षा देने वाले छात्र अपने-अपने सेंटर्स पर पहुंचने की जल्दी में थे, क्योंकि परीक्षा 2 बजे शुरू होनी थी।

अधिकारियों ने बताया कि 'पीएम मोदी ने सोचा कि अगर उनका काफिला 'ज़ीरो ट्रैफिक' में निकलेगा, तो आम ट्रैफिक रुक जाएगा। इससे छात्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में देर हो सकती है। इसीलिए उन्होंने इंतज़ार करने का फैसला किया और परीक्षा शुरू होने के बाद ही एयरपोर्ट से निकले।'

बुर्का हटाने को लेकर हुआ विवाद

अजमेर के एक परीक्षा केंद्र पर बुर्का पहनकर NEET परीक्षा देने आई एक छात्रा को इसे हटाने के लिए कहा गया। इस बात पर छात्रा और कुछ मुस्लिम संगठनों ने विरोध जताया। इस बारे में छात्रा कुलसुम बानो ने कहा, '3 मई को हुई परीक्षा में भी मैंने यही कपड़े पहने थे। तब किसी ने नहीं रोका था। जब NTA ने इजाज़त दी है, तो ये हमें नहीं रोक सकते। मेरे लिए परीक्षा से ज़्यादा मेरा बुर्का और मेरी पहचान ज़रूरी है।'

पवित्र धागे पर भी आपत्ति

अहमदाबाद के वस्त्रपुर इलाके में एक केंद्र पर हिंदू छात्रों के हाथ में बंधे पवित्र धागे को काटने और मुस्लिम छात्राओं का बुर्का हटाने का आरोप लगा। जब अभिभावकों ने इसका विरोध किया, तो पुलिस ने बीच-बचाव किया। इसके बाद छात्रों को बुर्का और धागे के साथ ही परीक्षा देने की इजाज़त दी गई।

पुराना एडमिट कार्ड लेकर पहुंची छात्रा: मचा हड़कंप

अजमेर में एक और दिलचस्प घटना हुई। एक छात्रा दोबारा परीक्षा देने के लिए मई में हुई परीक्षा का पुराना एडमिट कार्ड लेकर पुराने सेंटर पर ही पहुंच गई। जांच के दौरान यह गलती पकड़ी गई। जब ऑनलाइन चेक किया गया, तो पता चला कि उसका नया सेंटर 40 किलोमीटर दूर है। इसके बाद स्कूल ने ही गाड़ी का इंतज़ाम करके छात्रा को सही समय पर उसके असली सेंटर तक पहुंचाया।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

फर्स्ट AC बना 'वॉटरफॉल कोच'! बीकानेर एक्सप्रेस का वीडियो वायरल
US-ईरान डील का पहला बड़ा इम्तिहान! क्या लेबनान में टिक पाएगी 60 दिन की नाज़ुक शांति?