PM Modi Manila Visit : PM नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को फिलीपींस की राजधानी मनीला स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा खालसा दीवान का दौरा किया।1901 में स्थापित इस गुरुद्वारे में उन्होंने सिख समुदाय के लोगों से मुलाकात की और धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
प्रधानमंत्री मोदी गुरुद्वारे में सिर पर केसरिया कपड़ा बांधकर बैठे और हाथ जोड़कर अरदास की। इस दौरान उनके आसपास सिख समुदाय के लोग भी मौजूद रहे। तस्वीर में मोदी पूरी श्रद्धा के साथ प्रार्थना करते दिखाई दे रहे हैं।
27
मनीला के गुरुद्वारा खालसा दीवान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिख संतों के साथ धार्मिक अनुष्ठान करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने संतों के साथ मिलकर पवित्र जल अर्पित किया। उनकी यह तस्वीर गुरुद्वारे के कार्यक्रम की खास झलक दिखाती है।
37
गुरुद्वारा खालसा दीवान के कार्यक्रम में सिख संतों ने प्रधानमंत्री मोदी को एक स्मृति चिह्न भेंट किया। मोदी ने भी दोनों हाथों से इसे स्वीकार किया। इस दौरान उनके चेहरे पर मुस्कान नजर आई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुद्वारे में माथा टेककर अपनी श्रद्धा प्रकट की। उनके सामने सिख संत हाथ जोड़कर खड़े नजर आए। इस तस्वीर में मोदी सिख धार्मिक परंपरा के प्रति सम्मान जताते दिखाई दे रहे हैं।
57
पीएम मोदी ने सिख समुदाय से ना सिर्फ मुलाकात की, बल्कि पीएम ने गुरुद्वारे के नए भवन के निर्माण की आधारशिला रखी और सिख परंपराओं के प्रति सम्मान जताया
67
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुद्वारे में माथा टेककर कहा- इस पुराने गुरुद्वारे में आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा और वे खुद को सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं।
77
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा-यह 100 साल से ज्यादा समय से भारत और फिलीपींस के बीच दोस्ती और सांस्कृतिक रिश्तों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहा है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।