PM Modi Jhalmuri: पीएम मोदी ने खाई झालमुड़ी, प्याज पर दुकानदार को दिया मजेदार जवाब वायरल

Published : Apr 19, 2026, 08:16 PM IST

पीएम मोदी रविवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने झारग्राम में एक जनसभा को संबोधित किया। रैली के बीच मोदी ने स्थानीय माहौल को करीब से महसूस करने के लिए एक दुकान पर रुककर वहां की मशहूर झालमुड़ी का स्वाद चखा।

PREV
14

झालमुड़ी खाते वक्त मजेदार बातचीत

झालमूड़ी बनाते समय दुकानदार ने उनसे पूछा कि क्या वे प्याज खाते हैं। इस पर पीएम मोदी ने हल्के अंदाज में जवाब दिया—“हां, प्याज खाता हूं, बस दिमाग नहीं।” उनके इस जवाब पर दुकानदार भी हंस पड़ा और माहौल पूरी तरह हल्का हो गया।

24

सोशल मीडिया पर वीडियो-तस्वीरें वायरल

पीएम मोदी ने इस मुलाकात का करीब 40 सेकंड का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। इसके साथ उन्होंने कुछ तस्वीरें भी पोस्ट कीं, जिनमें वे दुकान पर खड़े होकर झालमुड़ी खाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि रविवार को पश्चिम बंगाल में चार रैलियों के बीच झारग्राम में स्वादिष्ट झालमुड़ी का आनंद लिया।

34

दुकानदार को पेमेंट 

तस्वीरों में साफ दिखता है कि पीएम मोदी ने दुकानदार से झालमुड़ी खरीदकर खाई और इसके बदले 10 रुपये भी दिए। इस दौरान वहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। 

44

लोगों के साथ शेयर की झालमुड़ी

इस दौरान पीएम मोदी ने स्थानीय लोगों से बातचीत की और कुछ लोगों के साथ झालमुडी शेयर भी की। इससे पहले पीएम मोदी ने TMC पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी का एजेंडा खतरनाक है। उन्होंने आरोप लगाया कि TMC ऐसी सरकार बनाना चाहती है जो घुसपैठियों के हित में काम करे।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories